जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ZIM vs AFG: जिम्बाब्वे का गरीबी में आटा गिला... पहले सीरीज गंवाई अब लगा जुर्माना

जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज में अफगानिस्तान ने 2-1 से सीरीज अपने नाम किया। तीसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे को तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क :  जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज में अफगानिस्तान ने 2-1 से सीरीज अपने नाम किया। पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे ने चार विकेट से जीत दर्ज की। वहीं दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान ने पटलवार करते हुए 50 रनों से मुकाबले को जीत लिया। बीते दिन खेले गए तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान ने 3 विकेट से मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाया।

इस मुकाबले में जिम्बाब्वे को हार का सामना करना पड़ा। वहीं स्लो ओवर रेट के कारण जिम्बाब्वे पर फाइन लगाया गया है। मैदानी अंपायर इकोनो चाबी और फोर्स्टर मुटिज़वा, तीसरे अंपायर पर्सीवल सिज़ारा और चौथे अंपायर लैंग्टन रुसेरे ने मिलकर स्लो ओवर के लिए जिम्बाब्वे के कप्तान को दोषी ठहराया। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने स्लो ओवर रेट में दोषी पाए जाने की सजा मंजूर कर ली है। सिकंदर रजा पर आईसीसी अनुच्छेद 2.22 के तहत आरोप लगाया गया था। तय समय पर ओवर नहीं फेंके जाने पर खिलाड़ियों पर प्रति ओवर 5 प्रतिशत का जुर्माना लगाया जाता है। यह मैच फीस से काटा जाता है।

जिम्बाब्वे इस समय अफगानिस्तान की मेजबानी कर रहा है। जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच 3 टी20 मैच, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच सीरीज खेला जाएगा। जिसमें टी20 सीरीज खेला जा चुका है। 17 दिसंबर से वनडे का मुकाबला शुरू होगा। वहीं 26 दिसंबर से टेस्ट मैच खेले जाएंगे।

मैच का हाल

जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 127 रन बनाए। जिसमें मारुमानी ने 6, ब्रायन बेनेट ने 31, डिओन मायर्स ने 13, वेस्ली मधेवेरे ने 21, वेलिंगटन मसाकाद्जा ने 17, ताशिंगा मुसेकीवा ने 12 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए गेंदबाजी करते हुए नवीन उल हक ने 2, मुजीब उर रहमान ने 2, ओमरजई ने 2 और राशिद खान ने 4 विकेट लिए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 7 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर ली। अफगानिस्तान के लिए रहमनुल्लाह गुरबाज ने 15, ओमरजई ने 34, गुलबदीन नाईब ने 22, मोहम्मद नबी ने 24 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया। जिम्बाब्वे के लिए नगारवा ने 1, ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने 2, ट्रेवर ग्वांडू ने 2, सिकंदर रजा ने 2 विकेट चटकाए। अजमतुल्लाह उमरजई को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। वहीं नवीन-उल-हक ने 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का खिताब अपने नाम किया।

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद