क्रेग एर्विन (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले जिम्बाब्वे को लगा बड़ा झटका, कप्तान हुए टीम से बाहर

Craig Ervine ruled out of Sri Lanka ODIs: श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच होने वाली दो मैचों की वनडे सीरीज से जिम्बाब्वे के कप्तान क्रेग एर्विन बाहर हो गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

Injured Ervine ruled out of Sri Lanka ODIs: जिम्बाब्वे और श्रीलंका के बीच दो मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज की शुरुआत आज 29 अगस्त से हो रही है। हालांकि मुकाबले शुरू होने से पहले जिम्बाब्वे को एक बड़ा झटका लगा है। कप्तान क्रेग एर्विन चोट के कारण इस वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। वहीं इस सीरीज में सीन विलियम्स को कप्तान बनाया गया है।

क्रेग एर्विन पिंडली की चोट की वजह से वनडे सीरीज से बाहर हुए हैं। गुरुवार को एमआरआई रिपोर्ट में एर्विन की पिंडली में चोट के बारे में पता चला। इसके बाद उन्हें सीरीज से बाहर होना पड़ा। क्रेग एर्विन का बाहर होना बड़ा झटका है। वो कप्तान के साथ-साथ एक अच्छे बल्लेबाज भी है, जो अपनी टीम को मजबूती प्रदान करते हैं। 40 साल के एर्विन ने अब तक 128 वनडे मैचों में 4 शतक और 23 अर्धशतक लगाते हुए 3600 रन बनाए हैं। एर्विन की जगह ब्रेंडन टेलर को टीम में शामिल किया गया है। टेलर की वापसी 4 चार बाद हो रही है। उन्होंने अपना आखिरी वनडे 2021 में खेला था।

आईसीसी ने लगाया था बैन

ब्रेंडन टेलर को आईसीसी ने मैच फिक्सिंग के संपर्क में आने की सूचना ना देने के कारण जनवरी 2022 में बैन कर दिया था। साढ़े तीन साल के बैन के बाद टेलर वापसी कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने टेस्ट में वापसी की। 39 साल के ब्रेंडन टेलर का वनडे करियर शानदार रहा है। 205 वनडे में 11 शतक और 39 अर्धशतक लगाते हुए 6684 रन बनाए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 145 रन है।

वनडे के बाद होगी टी20 सीरीज

दो मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज 29 अगस्त को और दूसरा मुकाबला 31 अगस्त को होगा। वहीं वनडे सीरीज के बाद तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेली जाएगी। वहीं 7 सितंबर से तक तीन मैच खेले जाएंगे। उसके बाद श्रीलंका की टीम दुबई के लिए रवाना होगी। जहां उसे एशिया कप खेलना है। एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से हो रही है।

जिम्बाब्वे की वनडे टीम

बेन करन, ब्रायन बेनेट, ब्रेंडन टेलर, सिकंदर रज़ा, सीन विलियम्स (कप्तान), क्लाइव मैडेवेरे, वेस्ली माधेवेरे, ब्रैड इवांस, टोनी मुनयोंगा, जॉनाथन कैंपबेल, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, ट्रेवर ग्वांडू, न्यूमैन न्यामुरी, अर्नेस्ट मासुकु

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन से AIMIM ने बनाई दूरी, बोले- बेगानी शादी में मेरा क्या काम?

INDIA Alliance Protest Live: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, खाली कराया जा रहा आकाशवाणी भवन

देश को मिला नया वायुसेना अध्यक्ष, एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को सौंपी गई कमान

ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से नोटिस, सीईसी के खिलाफ दायर याचिका पर इस दिन होगी सुनवाई

By Election 2026: बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी की 6 सीटों पर चुनाव संपन्न, 9 को आएंगे नतीजे