हरभजन और श्रीसंत के थप्पड कांड का वीडियो 18 साल बाद पहली बार आया सामने, देखें पूरा सच

Harbhajan Slapping Sreesanth: आईपीएल के पहले सीजन में एक बड़ी घटना हुई थी। जिसके बाद अब 18 साल के बाद इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें हरभजन सिंह ने श्रीसंत को थप्पड़ लगाया था।
हरभजन और श्रीसंत के थप्पड कांड का वीडियो 18 साल बाद पहली बार आया सामने, देखें पूरा सच
हरभजन सिंह और श्रीसंत (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Harbhajan Slapping Sreesanth In IPL 2008: आईपीएल के पहले सीजन में एक बहुत बड़ी कॉन्टोवर्सी हुई थी। साल 2008 में आईपीएल की शुरुआत हुई थी। इस सीजन में एक ऐसी घटना हुई थी, जिसे आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं। पहले सीजन में थप्पड़ कांड का विवाद काफी चर्चा में रहा था। पहले सीजन में ही नहीं उसके बाद अगले 5-6 सीजनों तक यह घटना चर्चा में रही। हरभजन सिंह ने मोहाली के मैदान पर श्रीसंत को थप्पड़ जड़ा था।

मुंबई इंडियंस और किंग्स 11 पंजाब के बीच मोहाली में मुकाबला खेला गया था। जिसमें मुंबई को 66 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। मैच खत्म होने के बाद कैमरा में श्रीसंत को रोते हुए देखा गया। जिसके बाद पता चलता कि हरभजन सिंह ने श्रीसंत को थप्पड़ लगाया है। लेकिन उसका वीडियो कभी किसी ने नहीं देखा।

18 साल बाद थप्पड कांड हुआ वायरल

इस घटना के 18 साल बाद सोशल मीडिया पर थप्पड़ कांड का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग वाकई में हैरान हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि जब मैच खत्म हुआ तो दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में हाथ मिला थे। लेकिन हरभजन सिंह ने श्रीसंत को जोरदार थप्पड़ लगाया।

https://twitter.com/upuknews1/status/1961314398267740294

हालांकि, शुरू में श्रीसंत को कुछ समझ में ही नहीं आया कि क्या हुआ। मगर जब बाकी खिलाड़ियों ने ऐसा करते देखा और वो श्रीसंत के पास आए तो श्रीसंत भी गुस्से में आगे बढ़ने लगे। वहीं हरभजन में गुस्से में आगे बढ़े। लेकिन तभी खिलाड़ियों ने बीच बचाव करते हुए दोनों का अलग किया, नहीं तो मामला और बढ़ जाता। इस वीडियो को आप यहां देख सकते हैं...

आईपीएल के संस्थापक और पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने इंस्टाग्राम पर इस घटना का वीडियो जारी किया। जो तेजी से वायरल हो गया। इस थप्पड़ कांड के बाद हरभजन सिंह को पूरे सीजन के लिए बैन कर दिया गया था और उन पर 5 वनडे मैचों के लिए बैन कर दिया गया था। इस घटना के बाद श्रीसंत को काफी पछतावा हुआ। जिसके बाद वो कई बार अपनी गलती स्वीकार कर चुके हैं।

इस घटना को जीवन से हटाना चाहते हैं अश्विन

हरभजन सिंह ने रविचंद्रन अश्विन के यूट्यूब चैनल पर कहा था कि एक चीज जो मैं बदलना चाहता हूं, वो है श्रीसंत के साथ हुई घटना को। मैं उस घटना को अपने करियर से हटाना चाहता हूं। जो हुआ वो गलत था, मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था। मैंने अब तक 200 से ज्यादा माफी मांगी है और अभी तक कई मंचों पर मांग रहा हूं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com