जैक क्रॉली (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

जैक क्रॉली की बड़ी उपलब्धि, WTC में ऐसा करने वाले इंग्लैंड के तीसरे खिलाड़ी बने

Zak Crawley completed 3000 run in WTC: जैक क्रॉली ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपना 3000 रन पूरा कर लिया है। वो ऐसा करने वाले इंग्लैंड के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

Zak Crawley score 3000 runs in the WTC: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे ओवल टेस्ट मैच में जैक क्रॉली ने अर्धशतक बनाते ही एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। जैक क्रॉली ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपने 3000 रन पूरे किए। क्रॉली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 3000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले इंग्लैंड के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

जैक क्रॉली ने ओवल की पहली पारी में 64 रन बनाए। उन्होंने अपना अर्धशतक 43 गेंदों पर पूरा किया। उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 3000 रन बनाने के लिए 38 रन बनाने थे। जो उन्होंने आसानी से बना लिया। वो जो रूट, बेन स्टोक्स के बाद इंग्लैंड के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 3000 रन पूरा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

इंग्लैंड के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में जो रूट ने 5946 रन बनाए हैं। वहीं स्टोक्स ने 3616 रन बनाए। इस पारी के बाद अब क्रॉली का डब्ल्यूटीसी में 3000 से ज्यादा रन हो गए हैं। इसके साथ ही वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 3000 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के 7वें बल्लेबाज बन गए हैं।

WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी देश मैच रन औसत सर्वश्रेष्ठ स्कोर
जो रूट इंग्लैंड 69* 5946 52.61 262
स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 55 4278 49.74 211
मार्नस लाबुशेन ऑस्ट्रेलिया 53 4225 48.01 215
बेन स्टोक्स इंग्लैंड 57 3616 37.66 176
ट्रैविस हेड ऑस्ट्रेलिया 52 3300 40.24 175
उस्मान ख्वाजा ऑस्ट्रेलिया 43 3288 45.04 232
ज़ैक क्रॉली इंग्लैंड 52* 3015 32.77 267
बाबर आज़म पाकिस्तान 36 2998 48.35 196
ओली पोप इंग्लैंड 51* 2831 33.30 196
केन विलियमसन न्यूज़ीलैंड 28 2822 61.34 251

ओवल में भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहा मैच क्रॉली का 52वां WTC मैच है। उन्होंने WTC में इंग्लैंड के लिए 4 शतक और 18 अर्धशतक लगाए हैं। इंग्लैंड की टीम के लिए WTC में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 267 रन है। क्रॉली ने शुक्रवार को बेन डकेट के साथ पहले विकेट के लिए 12.4 ओवरों में 92 रन जोड़कर अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। अपनी 92 रनों की साझेदारी के दौरान, डकेट और क्रॉली ने भारत के खिलाफ टेस्ट मैचों में इंग्लैंड के लिए सलामी जोड़ी के रूप में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

भारत के खिलाफ इंग्लैंड की सलामी जोड़ी द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रनों का पिछला रिकॉर्ड एलिस्टर कुक और एंड्रयू स्ट्रॉस द्वारा 20 पारियों में बनाए गए 932 रनों का था। क्रॉली और डकेट को शुक्रवार को कुक और स्ट्रॉस के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 41 रनों की आवश्यकता थी और उन्होंने ओवल में दूसरे दिन के खेल के सुबह के सत्र में यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

क्रॉली और डकेट ने की इस रिकॉर्ड की बराबरी

भारत के खिलाफ टेस्ट मैचों में सलामी जोड़ी के तौर पर सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज़ के गॉर्डन ग्रीनिज और डेसमंड हेन्स के नाम है। हेन्स और ग्रीनिज ने बतौर सलामी बल्लेबाज 30 पारियां खेलीं और 1325 रन जोड़े। क्रॉली और डकेट ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ आठ बार पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े हैं, जो एक इंग्लिश रिकॉर्ड है। ग्रीनिज और हेन्स एकमात्र अन्य सलामी जोड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ आठ बार पहले विकेट के लिए कम से कम 50 रन जोड़े हैं।

तिरंगे की शान में ड्यूटी निभाते हुए कांस्टेबल ए. धर्मराज ने गंवाई जान, CM विजय ने परिवार को दिए 30 लाख

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक