जहीर खान (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद LSG ने लिया बड़ा फैसला, एक सीजन के बाद ही इस भारतीय दिग्गज की होगी छुट्टी

लखनऊ सुपर जायंट्स ने अगले सीजन से पहले जहीर खान का कॉन्ट्रैक्ट आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है। हालांकि जहीर और मुख्य कोच जस्टिन लैंगर के बीच बेहतर तालमेल की खबरें भी सामने आ रही हैं।

उज्जवल सिन्हा

नई दिल्ली: आईपीएल 2025 को खत्म होने के एक दिन बाद ही लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से बड़ी खबर सामने आने लगी। लखनऊ सुपर किंग्स के लिए यह 18वां सीजन अच्छा नहीं रहा। लखनऊ की टीम इस सीजन में 14 में से केवल 6 मैच ही जीतने में सफल रही और अंक तालिका में 7वें पायदान पर रही। इस प्रदर्शन के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के एक भारतीय दिग्गज जहीर खान की छुट्टी हो सकती है।

रिपोर्ट्स की मानें तो जहीर खान का कॉन्ट्रैक्ट अगले सीजन से पहले बढ़ाया नहीं जा रहा है। ऐसी खबर है कि आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले मेंटर के तौर पर शामिल किए गए जहीर को केवल एक साल का अनुबंध दिया गया था और उस अनुबंध को बढ़ाया जाना था। लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है।

जहीर खान और लैंगर के बीच तालमेल को लेकर उठे सवाल

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जहीर खान को एलएसजी (लखनऊ सुपर जायंट्स) के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर के साथ काम करने के लिए लाया गया था। हालांकि, यह साफ नहीं है कि दोनों के बीच सीजन के दौरान तालमेल कितना अच्छा रहा। टीम और प्रबंधन के अंदर कुछ नाखुशी की भावना देखी गई है। अभी जो चर्चा हो रही है, उससे लगता है कि जहीर को लैंगर की तुलना में ज्यादा अहमियत दी जा रही है।

दो सीजन से प्लेऑफ में नहीं पहुंची है LSG

टीम के मालिक संजीव गोयनका क्रिकेट और आईपीएल को लेकर बहुत जुनूनी माने जाते हैं। लेकिन पिछले दो सीजन में टीम प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई है, जिससे वे खुश नहीं हैं। जहीर पहले बतौर खिलाड़ी आईपीएल में मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं और उन्होंने दिल्ली की कप्तानी भी की है। माना जाता है कि उनका एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत के साथ अच्छा तालमेल है।

हालांकि पंत के खराब प्रदर्शन के लिए ज़हीर को दोष नहीं दिया जा सकता, लेकिन ज़हीर ने ही टीम की रणनीति और खेलने के तरीके को तय करने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने और पंत ने इस सीजन में निडर क्रिकेट खेलने की बात की थी, लेकिन इसका वैसा नतीजा नहीं निकला, जैसा उम्मीद की गई थी। एलएसजी ने पिछले साल मेगा नीलामी में पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन वह अपनी कप्तानी और बल्लेबाज़ी दोनों में प्रभाव नहीं छोड़ सके। उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक ज़रूर बनाया, मगर दोनों बार टीम को हार का सामना करना पड़ा।

दिमागी नक्सल कौन? किरेन रिजिजू ने बताई इसकी परिभाषा, ये तीन इरादे रखने वालों पर निशाना

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO