Highlights:
वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में 204 रनों की ऐतिहासिक पारी से विश्व क्रिकेट में बना नया कीर्तिमान।
मैच से पहले आदर्श युवराज सिंह के साथ हुई आधे घंटे की बातचीत बनी इस तूफानी बल्लेबाजी का टर्निंग पॉइंट।
वैभव ने साझा किया कि कैसे युवराज की टिप्स ने दबाव को खत्म कर हर गेंद पर आक्रामक शॉट खेलने की प्रेरणा दी।
Vaibhav Sooryavanshi Record: भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के कारनामे ने दुनियाभर में सुर्खियां बंटोरी है। एशिया कप राइजिंग स्टार्स में महज 52 गेंदों में दोहरा शतक लगाकर वैभव ने नया कीर्तिमान रच दिया है। पिछले दो मुकाबलों में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। ऐसे में दोहरे शतक के साथ धुंआधार कमबैक ने उन्हें नई पहचान दिला दी है।
इस बीच उन्होंने अपने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने मैच से पहले 4 लोगों से बात की थी। उन्होंने बताया कि मैच से ठीक पहले वैभव ने अपने पिता, उनके कोच और एक दोस्त से बात की थी। इसके बाद पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह से वैभव ने फोन पर बातचीत की, जिसके बाद उनका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर था। इसी बातचीत के बाद उनका धुंआधार अंदाज नजर आया है।
वैभव ने युवराज सिंह को अपना आइडल बताया। युवराज सिंह से हुई बातचीत के बारे में बताते हुए वैभव ने बताया कि उन्होंने युवराज सिंह से बल्लेबाजी में आ रही परेशानियों के बारे में खुलकर बातचीत की। उनकी बातों को समझकर युवराज सिंह ने वैभव को कुछ खास टिप्स दिए और बल्लेबाजी की बारीकियां समझाई।
युवराज ने बल्लेबाजी में तकनीकी बातें और कुछ खाल सलाह है। युवराज सिंह ने कहा कि अगर वे 20 गेंद खेलते है तो उन गेंदों में अलग-अलग अंदाज में खेलें। युवराज की यह सलाह वैभव सूर्यवंशी के बड़े काम आई, जो कि स्टेडियम पर पूरी दुनिया ने देखी।
वैभव सूर्यवंशी के दोहरे शतक के बाद खुद युवराज सिंह ने उनके लिए पोस्ट किया। युवराज सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा, "खास प्रतिभा और शानदार पारी! सिर्फ 52 गेंदों पर दोहरा शतक - यह वाकई निडर बल्लेबाजी है! कड़ी मेहनत करते रहें और इस सफर का आनंद लें। अभी तो और भी बेहतरीन चीजें आनी बाकी हैं!"
एशिया कप राइजिंग स्टार्स में मंगलवार को दोहा में आयोजित एक टूर्नामेंट में, 15 साल के एक खिलाड़ी की शानदार पारी की बदौलत इंडिया A ने UAE को सात विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 53 गेंदों में 204 रन बनाए, जिसमें 28 छक्के और सात चौके शामिल थे। इंडिया A ने 250 रनों के लक्ष्य को केवल 14.2 ओवर में हासिल कर लिया और 254/3 का स्कोर बनाया। उनकी इस पारी में लिस्ट A क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज शतक (28 गेंद), सबसे तेज 150 रन (40 गेंद) और सबसे तेज दोहरा शतक (52 गेंद) शामिल रहा।
वैभव ने 28 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर-मैकगर्क के 29 गेंदों वाले पिछले लिस्ट A रिकॉर्ड से बेहतर है। इसके बाद, उन्होंने अपने करियर (किसी भी फॉर्मेट में) का पहला दोहरा शतक सिर्फ 52 गेंदों में पूरा कर लिया।
इससे पहले, UAE ने अपने निर्धारित 50 ओवरों में 249/8 का स्कोर बनाया, जिसमें हरप्रीत सिंह 144 गेंदों में 130 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। इंडिया A की ओर से गेंदबाजी की कमान संभालते हुए अरशद ने 43 रन देकर 4 विकेट लिए। जवाब में, इंडिया ने 14.2 ओवर में सात विकेट शेष रहते जीत हासिल कर ली।