युवराज समरा (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

'जब से कनाडा ने वर्ल्ड कप के लिए...', न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाने के बाद युवराज समरा ने कही ये बात

Yuvraj Samra ने कहा कि वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने के बाद से ही मैं इस मंच पर शतक का सपना देख रहा था। पहली मौजूदगी में, सबसे युवा खिलाड़ी के तौर पर सेंचुरी लगाना सपना सच होने जैसा है।

उज्जवल सिन्हा

Yuvraj Samra Statement After Scored Century: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 31वें मुकाबले में कनाडा के युवराज समरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। महज 19 साल की उम्र में युवराज ने यह कारनामा किया। युवराज ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को अपने रिमांड पर रखा।

अपने पहले टी20 वर्ल्ड कप में खेलने उतरे युवराज समरा ने अपनी उम्र से कहीं ज्यादा शांत और शानदार खेल दिखाया है। उन्होंने 58 गेंदों में शतक लगाकर इतिहास रचा। वह 19 साल और 141 दिन की उम्र में टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अर्धशतक और शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। यह टूर्नामेंट में किसी एसोसिएट देश के खिलाड़ी का पहला शतक भी है।

शतकीय पारी के बार में युवराज ने क्या कहा?

इस यादगार पारी के बारे में बताते हुए समरा ने कहा, "सच कहूं तो, जब से हमने वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया था, तब से मैं इस पल को महसूस कर रहा था। हर एक दिन, मैं इस स्टेज पर सेंचुरी लगाने का सपना देखता था। यहां, अपनी पहली मौजूदगी में, और इस वर्ल्ड कप में सबसे युवा खिलाड़ी के तौर पर ऐसा करना एक सपना सच होने जैसा है।"

युवराज सिंह के नाम पर रखा गया सामरा का नाम

युवराज समरा के पिता भारत के दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह के इतने बड़े फैन हैं कि उन्होंने अपने बेटे का नाम भी उन्हीं पर रखा। खुद युवराज समरा पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को अपना आदर्श मानते हैं। अपनी इस शानदार पारी को लेकर युवराज ने कहा, "यह पारी खेलकर जबरदस्त लग रहा है। अभी मेरे अंदर बहुत सारे इमोशन हैं, मैं उन्हें शब्दों में बयां नहीं कर सकता। युवराज सिंह ऐसे इंसान हैं जिन्हें मैं बचपन से देखता आया हूं, इसलिए उनका जिक्र होना भी खास है। काश मेरे पापा आज यहां होते या फिर वो घर से मुझे देख रहे होते, यह पारी उनके लिए है।"

मुकाबले का हाल

युवराज ने 65 गेंदों में 6 छक्के और 11 चौके लगाए। इस दौरान दिलप्रीत बाजवा के साथ 13.6 ओवरों में 116 रन की साझेदारी की। इसके बाद नवनीत धालीवाल के साथ 22 गेंदों में 22 रन जुटाए। इन साझेदारियों के दम पर टीम ने 4 विकेट खोकर 173 रन बनाए।

इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 15.1 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। महज 30 के स्कोर पर कीवी टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गिर चुके थे। इसके बाद रचिन रवींद्र ने ग्लेन फिलिप्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 72 गेंदों में 146 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई। भले ही टीम ने मैच गंवा दिया, लेकिन युवराज ने दिल जीत लिया।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां