यशस्वी जायसवाल (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

राजस्थान रॉयल्स और यशस्वी जायसवाल के रिश्ते में दरार? इस एक पोस्ट से हो गया खुलासा

यशस्वी जायसवाल को पिछले साल मेगा नीलामी से पहले आरआर ने 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया था और आईपीएल 2025 के 14 मैचों में उन्होंने जयपुर स्थित फ्रेंचाइजी के लिए 559 रन बनाए हैं।

उज्जवल सिन्हा

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज और राजस्थान रॉयल्स के स्टार बैटर यशस्वी जायसवाल ने इस सीजन आईपीएल 2025 में अपने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने 14 लीग मैचों में 6 अर्धशतक के सात 559 रन बनाए। इस सीजन के आखिरी मैच में जायसवाल ने अरुण जेटली स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ़ 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19 गेंदों पर 36 रन बनाए और अभियान की समाप्ति जीत के साथ की।

इस मैच के बाद यशस्वी ने एक सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। जो तेजी से वायरल होने लगा। यशस्वी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को सभी चीज के लिए धन्यवाद दिया। उनका ये कैप्शन कईयों के मन में ये संदेह पैदा कर दिया है कि बाएं हाथ का ये बल्लेबाज आने वाले महीनों में फ्रेंचाइजी को छोड़ सकता है।

यशस्वी ने राजस्थान रॉयल्स को कहा थैंक यू

यशस्वी ने पोस्ट करते हुए लिखा कि राजस्थान रॉयल्स, हर चीज के लिए धन्यवाद। यह वह सीजन नहीं था जिसकी हमें उम्मीद थी, लेकिन हम साथ-साथ अपनी यात्रा के लिए आभारी हैं। अगली चुनौती और भविष्य में जो भी होगा, उसके लिए YBJ 64। ये पोस्ट के सभी के मन में संदेह पैदा होने लगा है कि कहीं ये खिलाड़ी राजस्थान की टीम को छोड़ तो नहीं रहा है। राजस्थान ने इस सीजन में 14 में से 4 मुकाबले जीतने में कामयाब हो सकी है।

जायसवाल 2020 सीजन से ही आईपीएल में आरआर से जुड़े हुए हैं। अब तक खेले गए 67 मैचों में जायसवाल ने कुल 2,166 रन बनाए हैं। वह अजिंक्य रहाणे और जोस बटलर के बाद आईपीएल के एक सीजन में दो बार 500 रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। आईपीएल में जायसवाल ने आरआर के लिए दो शतक और 15 अर्धशतक लगाए हैं।

आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले उन्हें 18 करोड़ रुपये में टीम में बनाए रखा गया था और उन्होंने पूरे सीजन में संजू सैमसन की अगुआई वाली टीम के लिए प्रभावशाली पारियां खेलकर अपनी उम्मीदों पर खरा उतरा।

आईपीएल के बाद इंडिया के लिए खेलते दिखेंगे यशस्वी

अब यशस्वी जायसवाल इंडिया के लिए खेलते दिखेंगे। वो इस सप्ताह के अंत में इंडिया ए टीम के साथ इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 30 मई से शुरू होने वाले दो चार दिवसीय मुकाबले के लिए इंग्लैंड पहले ही चले जाएंगे। इसके बाद वो भारत की सीनियर टीम में शामिल होंगे। मुंबई के इस क्रिकेटर ने इंग्लैंड के खिलाफ़ खेली गई पिछली टेस्ट सीरीज़ में भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ी की थी। पांच टेस्ट की नौ पारियों में दो दोहरे शतकों की मदद से उन्होंने 712 रन बनाए और अब वे इंग्लैंड के अपने पहले टेस्ट दौरे में भी यही दोहराना चाहेंगे।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

नीति आयोग को मिला नया नेतृत्व: 1989 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी अनुराग जैन बने नए CEO

BJP को शहजाद पूनावाला का बड़ा झटका! राष्ट्रीय प्रवक्ता समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा, पार्टी को लेकर बड़ा बयान

Ashok Dham Stampede: अशोकधाम भगदड़ में 7 महिलाओं की मौत, CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

UGC-NET विवाद, राहुल गांधी और जयराम रमेश ने NTA को घेरा, 2 महिने की देरी पर मांगे जवाब