राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल ने किया बड़ा कारनामा, ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने

राजस्थान रॉयल्स के लिए एक से ज्यादा सीजन में 500 या उससे अधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले अजिंक्य रहाणे और जोस बटलर ने राजस्थान के लिए ऐसा किया था।
राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल ने किया बड़ा कारनामा, ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने
यशस्वी जायसवाल (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

जयपुर: आईपीएल 2025 का 59वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले को पंजाब किंग्स ने 10 रनों से जीत लिया। हालांकि राजस्थान को मिली हार के बाद भी यशस्वी जायसवाल ने इस टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। यशस्वी जायसवाल ने एक से ज्यादा आईपीएल सीजन में 500 या उससे ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया।

यशस्वी जायसवाल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 50 रनों की पारी खेली। इस दौरान वो इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए 500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने। वहीं वो एक से ज्यादा सीजन में 500 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उससे पहले ये कारनाम अजिंक्य रहाणे और जोस बटलर कर चुके हैं।

इस सीजन में अभी तक जायसवाल ने बनाए हैं 523 रन

जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 13 आईपीएल 2025 मैचों में 523 रन बनाए हैं। उन्होंने 2023 में 500 से ज्यादा रन बनाया था। इस सीजन में जायसवाल ने 14 मैचों में 628 रन बनाए थे। रहाणे ने 2012 सीजन में 560 रन और आईपीएल 2025 के 14 मैचों में राजस्थान रॉयल्स के लिए 540 रन बनाए। बटलर ने आईपीएल 2018 के 13 मैचों में 548 रन और आईपीएल 2022 के 17 मैचों में 863 रन बनाए।

IPL सीजन में पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

खिलाड़ी सीजन मैच रन
जोस बटलर 2022 17 863
यशस्वी जायसवाल 2023 14 625
रियान पराग 2024 16 573
अजिंक्य रहाणे 2012 16 560
जोस बटलर 2018 13 548
शेन वॉटसन 2013 16 543
अजिंक्य रहाणे 2015 14 540
संजू सैमसन 2024 16 531
यशस्वी जायसवाल 2025 13 523
राजस्थान के लिए कुल 6 बल्लेबाजों ने एक सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस लिस्ट में अजिंक्य रहाणे, संजू सैमसन, रियान पराग, यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर और शेन वॉटसन ने ये कारनामा किया है। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए केवल जोस बटलर ही ऑरेंज कैप जीतने में कामयाब रहे हैं।

पंजाब किंग्स की दहाड़ से राजस्थान के सूरमा ढेर, प्लेऑफ में जगह की सुनिश्चित

आईपीएल के मौजूदा सीजन में जायसवाल ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। उनके बाद मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव (510), जीटी के साई सुदर्शन (509) और शुभमन गिल (508) और आरसीबी के विराट कोहली (505 रन) का नंबर आता है। जायसवाल ने रविवार को राजस्थान रॉयल्स के लिए सिर्फ 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और क्रीज पर रहने के दौरान उन्होंने नौ चौके और एक छक्का लगाया।

Navbharat Live
navbharatlive.com