यशस्वी जायसवाल (सौजन्यः बीसीसीआई- एक्स)  
क्रिकेट

बांग्लादेशी बॉलर्स पर कहर बनकर टूटे यशस्वी जायसवाल, फास्टेस्ट फिफ्टी जड़कर सहवाग को छोड़ा पीछे

भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी और दूसरा मुकाबला कानपुर में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के चौथे दिन भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने टीम को विस्फोटक शुरुआत दिलाई। उन्होंने तूफानी खेल दिखाते हुए अर्धशतक जड़कर वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी और दूसरा मुकाबला कानपुर में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के चौथे दिन बांग्लादेश की पारी 233 रन पर सीमट गई, जिसके भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने टीम को विस्फोटक शुरुआत दिलाई। इतना ही नहीं जायसवाल ने तूफानी खेल दिखाते हुए अर्धशतक भी जड़ दिया और भारत के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया।

यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में बतौर भारतीय ओपनर सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 31 गेंदों में ही अर्धशतक जड़ दिया। इस मामले में उन्होंने विस्फोटक सलामी बल्लेबाजी वीरेंद्र सहवाग के 32 गेंदों में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

टेस्ट में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक (गेंदों के हिसाब से)

  • 28 ऋषभ पंत बनाम श्रीलंका बेंगलुरु 2022
  • 30 कपिल देव बनाम पाक कराची 1982
  • 31 शार्दुल ठाकुर बनाम इंग्लैंड द ओवल 2021
  • 31 यशस्वी जायसवाल बनाम बांग्लादेश कानपुर 2024
  • 32 वीरेंद्र सहवाग बनाम इंग्लैंड चेन्नई 2008

इतना ही नहीं भारत ने कानपुर टेस्ट में 10.1 ओवर में 100 रन बोर्ड पर लगा दिए। इससे पहले टीम इंडिया ने यह कारनामा 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था, जब टीम ने 12.2 ओवर में 100 रन बनाए थे। वहीं 2001 के बाद से ही कोई दूसरी टीम यह मुकाम हासिल नहीं कर पाई है। 2001 में श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ 13.1 ओवर में 100 रन बनाए थे।

जानकारी के लिए बता दें कि टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को 233 रन पर ऑल आउट करके अपनी पारी की शानदार शुरुआत की। कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने छक्कों की बारिश करते हुए भारत के नाम रिकॉर्ड बना दिया है। भारत एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाला देश बन गया है।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न