भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

IND vs NZ: मैदान पर कदम रखते ही यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, बिना कोई रन बनाए सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे

Yashasvi Jaiswal World Record: यशस्वी जायसवाल ने शुरुआती 33 टेस्ट अलग-अलग मैदानों पर खेलकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा और संजय मांजरेकर के रिकॉर्ड की बराबरी की।

राहुल उपाध्याय

Highlights:

  • यशस्वी जायसवाल ने क्राइस्टचर्च टेस्ट में उतरते ही बिना गेंद खेले अनोखा रिकॉर्ड बनाया।

  • करियर के शुरुआती 33 टेस्ट मैच 33 अलग-अलग मैदानों पर खेले।

  • इस खास मामले में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से आगे निकले।

  • संजय मांजरेकर के 32 साल पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की।

Yashasvi Jaiswal Breaks Sachin Tendulkar Record: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल जब भी मैदान पर उतरते हैं, कोई न कोई नया कीर्तिमान अपने नाम कर लेते हैं। इसी क्रम में अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज यानी 27 नवंबर 2026 से क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच में जायसवाल ने बिना कोई गेंद खेले ही इतिहास रच दिया है।

दरअसल, उन्होंने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए एक 32 साल पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इसके साथ ही उन्होंने संजय मांजरेकर के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। जायसवाल आए दिन क्रिकेट में अपने नाम बड़ी उपलब्धि हासिल कर रहे है।

आखिर क्या है यह अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड?

आपको बता दें कि यशस्वी जायसवाल ने अपने टेस्ट करियर के शुरुआती 33 मुकाबले 33 अलग-अलग मैदानों पर खेलने का अनोखा विश्व रिकॉर्ड बनाया है। क्राइस्टचर्च का हेगले ओवल उनके टेस्ट करियर का 33वां अलग मैदान है।

इसका मतलब यह है कि डेब्यू के बाद से जायसवाल ने आज तक किसी भी एक स्टेडियम में दोबारा टेस्ट मैच नहीं खेला है। इस मामले में उन्होंने भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज संजय मांजरेकर के 32 साल पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

संजय मांजरेकर की बराबरी, सचिन तेंदुलकर छूटे पीछे

उल्लेखनीय है कि संजय मांजरेकर ने साल 1994 तक अपने टेस्ट करियर के शुरुआती 33 मैच अलग-अलग मैदानों पर खेले थे। मांजरेकर ने अपने करियर का 34वां टेस्ट बेंगलुरु में खेला था, जो किसी एक मैदान पर उनका दूसरा मुकाबला था।

वहीं, महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में अब तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। सचिन ने अपने शुरुआती 32 टेस्ट अलग-अलग मैदानों पर खेले थे और 1994 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में उन्होंने पहली बार किसी मैदान पर दूसरा टेस्ट खेला था।

दुनिया भर के 33 मैदानों पर दिखा यशस्वी का जलवा

यशस्वी जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था। इसके बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया (2024-25) और इंग्लैंड (2025) के विदेशी दौरों पर अलग-अलग मैदानों पर मुकाबले खेले। वहीं, घरेलू सरजमीं पर उन्होंने इंग्लैंड, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के 14 अलग-अलग स्टेडियमों में टेस्ट मैच खेले हैं।

खिलाड़ी का नाम- देश लगातार अलग मैदानों पर टेस्ट

टेस्ट डेब्यू के बाद लगातार सबसे ज्यादा अलग-अलग मैदानों पर खेलने वाले खिलाड़ी कुछ इस प्रकार है।

  • यशस्वी जायसवाल: भारत 33 मैच

  • संजय मांजरेकर: भारत- 33 मैच

  • सचिन तेंदुलकर: भारत- 32 मैच

  • जवागल श्रीनाथ: भारत- 24 मैच

  • दिनेश रामदीन: वेस्टइंडीज 24 मैच

Peerzada Mohammad Sayeed Passes Away: कांग्रेस विधायक पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन, अनंतनाग से थे MLA

Rain Alert: 27-28-29-30 नवंबर को भारी बारिश का हाई अलर्ट, 7 राज्यों में छाएगा घना कोहरा

कन्हैया कुमार का चुनाव आयोग और केंद्र पर निशाना, बोले- मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र के लिए खतरा

December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो