यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो  Social Media
क्रिकेट

यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो को मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, ICC ने लिया एक्शन, मिली यह सजा

SL Vs IND 2nd Test: यशस्वी जायसवाल और श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो बीच मैदान पर ही आपस में भिड़ गए थे। ICC ने दोनों खिलाड़ियों पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है।

अर्पित शुक्ला

ICC Action on Yashasvi Jaiswal and Asitha Fernando: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन एक बड़ा विवाद देखने को मिला था। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो बीच मैदान पर ही झगड़ा हो गया था।

अब इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने दोनों खिलाड़ियों पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। ये मामला मैच के पहले दिन भारतीय पारी के 17वें ओवर के दौरान का है।

बता दें कि श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो ने जैसे ही यशस्वी को आउट किया, उसी वक्त मैदान का माहौल थोड़ा गरमा गया था। आउट होने के बाद पवेलियन की ओर लौटते समय जायसवाल फर्नांडो की तरफ गए और दोनों के बीच कुछ बहस हुई।

बीच मैदान पर हुआ था झगड़ा

इसके बाद श्रीलंका के फर्नांडो ने आक्रामकता दिखाते हुए अपना सिर जायसवाल की ओर आगे किया। जिसके जवाब में भारतीय बल्लेबाज जायसवाल भी पीछे नहीं हटे और उन्होंने भी अपना सिर आगे किया। इस दौरान बहस के बीच दोनों खिलाड़ियों के सिर आपस में टकरा गए। ऐसा ICC के नियमों के सख्त खिलाफ माना जाता है।

ICC ने लिया बड़ा एक्शन

मैदान पर इस तरह का व्यवहार खेल भावना के विपरीत माना जाता है। ICC ने दोनों खिलाड़ियों को आचार संहिता के अनुच्छेद 2.12 का उल्लंघन करने का दोषी माना है। ये नियम मैच के दौरान किसी भी खिलाड़ी, अंपायर या मैच रेफरी के साथ 'अनुचित शारीरिक संपर्क' करने से जुड़ा हुआ है। इसके तहत दोनों खिलाड़ियों पर एक्शन हुआ है।

दोनों खिलाड़ियों ने मानी गलती

केवल जुर्माना ही नहीं साथ में दोनों खिलाड़ियों के खाते में एक-एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। पिछले दो साल के बीच दोनों खिलाड़ियों का ये पहला अपराध है। दोनों  खिलाड़ियों ने अपनी गलती भी मान ली है और एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट द्वारा दी गई सजा को स्वीकार कर लिया है।

CM विजय के परिसीमन बयान के बीच SC के जस्टिस केएम जोसेफ की बड़ी चेतावनी, बोले- दक्षिण के वोट का मूल्य घटेगा

कावेरी पानी का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, पीठ बोली- पहले कावेरी प्रबंधन प्राधिकरण के पास जाए तमिलनाडु

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर