यश दयाल (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2026 में नहीं खेलेंगे यश दयाल, टूर्नामेंट से पहले RCB ने लिया बड़ा फैसला, टीम डायरेक्टर ने कही ये बात

Yash Dayal Ruled Out IPL 2026: टीम के मुख्य तेज गेंदबाज यश दयाल गंभीर 'निजी संकट' और कानूनी पचड़ों के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। आरसीबी के टीम डायरेक्टर मो बोबाट ने इसकी पुष्टि की है।

अर्पित शुक्ला

Yash Dayal Ruled Out: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले एक बुरी खबर सामने आई है। टीम के मुख्य बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ यश दयाल आगामी सीजन में नहीं खेल पाएंगे। 28 मार्च से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में उनकी कमी टीम को खलेगी।

आरसीबी के टीम डायरेक्टर मो बोबाट ने आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यश दयाल इस समय एक बेहद गंभीर 'निजी संकट' और कानूनी मुश्किलों से जूझ रहे हैं। इसी वजह से वह पूरे सीजन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

गंभीर कानूनी पचड़े में फंसे गेंदबाज

यश दयाल की मुश्किलें जुलाई 2025 में शुरू हुई थीं। उन पर दो बेहद गंभीर मामले दर्ज हैं। पहला मामला गाजियाबाद का है, एक महिला ने उन पर शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। वहीं इसके तुरंत बाद, जयपुर में उनके खिलाफ POCSO एक्ट (बच्चों के संरक्षण से संबंधित कानून) के तहत एक और भी ज्यादा गंभीर मामला दर्ज किया गया।

टीम मैनेजमेंट का बयान

मो बोबाट ने कहा, "यश इस वक्त अपनी जिंदगी के एक बहुत कठिन और निजी दौर से गुजर रहे हैं। हालांकि वह अभी भी टीम के साथ कॉन्ट्रैक्ट में बने हुए हैं, लेकिन इस सीजन में वह मैदान पर नहीं उतर पाएंगे।"

RCB के लिए बड़ी चुनौती

यश दयाल पिछले कुछ समय से RCB के गेंदबाजी आक्रमण का अहम हिस्सा रहे थे। अब उनकी अनुपस्थिति में टीम को जल्द ही एक रिप्लेसमेंट (विकल्प) की तलाश करनी होगी, ताकि टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले गेंदबाजी विभाग को मजबूत किया जा सके।

पंजाब में AAP ने एक मंत्री समेत 7 विधायकों के टिकट क्यों काटे? जानें इसके पीछे का कारण

Chhath Puja 2026: छठ पर घर लौटने की होड़, ट्रेनें फुल, फ्लाइट का किराया 44 हजार पार; 77 बसें भी पड़ रही कम

पंजाब में AAP को झटका, सुखदीप सिंह चीना ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

दुनियाभर में Microsoft, Outlook और Teams की सेवाएं फिर से बहाल, करीब 7 घंटे से था सर्वर डाउन

पुलिस के हत्थे चढ़े राष्ट्रपति भवन के अंगरक्षक पर हमले के मुख्य आरोपी, मुठभेड़ के बाद हुई गिरफ्तारी