न्यूजीलैंड टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

WTC Points Table में न्यूजीलैंड ने लगाई लंबी छलांग, ऑस्ट्रेलिया टॉप पर कायम; जानें भारत की स्थिति

WTC 2025-27 Points Table: न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को तीसरे टेस्ट में 323 रनों हराया। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में लंबी छलांग लगाकर दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

उज्जवल सिन्हा

Updated WTC 2025-27 Points Table: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 323 रनों से बड़ी जीत हासिल कर ली है। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने टेस्ट सीरीज को 2-0 से जीत लिया। सीरीज जीतने के साथ ही न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगा दी है।

बे ओवल में खेले गए तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 575 रन बनाकर पारी को घोषित किया। जवाब में वेस्टइंडीज 420 रन बना सकी। न्यूजीलैंड को 155 रनों से बढ़त मिली। वहीं दूसरी पारी में न्यूजीलैंड ने 2 विकेट के नुकसान पर 306 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया। वेस्टइंडीज को 462 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब वेस्टइंडीज 138 रनों पर सिमट गई।

323 रनों की बड़ी जीत के बाद न्यूजीलैंड की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। न्यूजीलैंड टीम के अब 3 मैचों में 28 अंक हो गए हैं। वहीं जीत प्रतिशत 77.77 हो गया है। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड की टीम ने साउथ अफ्रीका को पीछे छोड़ दिया है। साउथ अफ्रीका का जीत प्रतिशत 75 ही है। जबकि न्यूजीलैंड का 77.77 हो गया है।

Updated WTC 2025-27 Points Table

स्थान टीम मैच जीत हार ड्रॉ अंक पेनल्टी प्रतिशत (%)
1. ऑस्ट्रेलिया 6 6 0 0 72 0 100.00
2. न्यूजीलैंड 3 2 0 1 28 0 77.77
3. दक्षिण अफ्रीका 4 3 1 0 36 0 75.00
4. श्रीलंका 2 1 0 1 16 0 66.67
5. पाकिस्तान 2 1 1 0 12 0 50.00
6. भारत 9 4 4 1 52 0 48.15
7. इंग्लैंड 8 2 5 1 26 2 27.08
8. बांगलादेश 2 0 1 1 4 0 16.67
9. वेस्टइंडीज 8 0 7 1 4 0 4.16
वहीं इस साइकिल में वेस्टइंडीज की टीम अब तक 8 टेस्ट मुकाबले खेल चुकी है। लेकिन एक मुकाबले में भी जीत दर्ज नहीं की है। वेस्ट इंडीज 4.16 PCT% के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है। इस हार के बाद अब वेस्टइंडीज की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस से पहले ही बाहर हो गई है। अब वेस्टइंडीज की टीम टॉप-2 में नहीं पहुंच सकती है। कैरेबियाई टीम ने मौजूदा WTC साइकिल में अब तक खेले गए आठ टेस्ट में से सात गंवा दिए हैं।

भारत छठे नंबर पर

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय टीम छठे नंबर पर है। भारत के बाद इंग्लैंड, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज की टीम है। भारत ने अब तक कुल 9 मुकाबले खेले हैं। जिसमें 4 में जीत मिली है। वही 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। भारत 48.15 जीत प्रतिशत के साथ छठे नंबर पर मौजूद है। भारत को आने वाले मैचों में शानदार प्रदर्शन करना होगा।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा