-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Nz Vs Wi Kavem Hodge Century West Indies Trail By 194 Runs Against New Zealand In Day 3
NZ vs WI: कावेम हॉज का नाबाद शतक, तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज का स्कोर 6/381
- Written By: उज्जवल सिन्हा
New Zealand vs West Indies: बे ओवल टेस्ट के तीसरे दिन वेस्टइंडीज ने 6 विकेट पर 381 रन बनाए। कावेम हॉज 109 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि न्यूजीलैंड पहली पारी में 575 रन बना चुका है।

कावेम हॉज (फोटो-सोशल मीडिया)
New Zealand vs West Indies, 3rd Test: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला न्यूजीलैंड के बे ओवल में खेला जा रहा है। इस टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 381 रन बनाए। इस दौरान वेस्टइंडीज के लिए कावेम हॉज ने नाबाद शतकीय पारी खेली। वो 109 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
तीसरे दिन के खेल की शुरुआत वेस्टइंडीज ने बिना किसी नुकसान के 110 रन से की थी। पहला झटका दिन के शुरुआत में ही लग गया। जॉन कैंपबेल 111 के स्कोर पर 45 रन बनाकर आउट हो गए। 140 के स्कोर पर ब्रैंडन किंग भी दूसरे विकेट के रूप में 63 रन बनाकर आउट हो गए। इस समय ऐसा लग रहा था कि न्यूजीलैंड मैच में वापसी कर सकती है।
कावेम हॉज का शतक
तीसरे नंबर पर आए कावेम हॉज ने न्यूजीलैंड को वापसी का मौका नहीं दिया और छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए न सिर्फ अपना बेहतरीन शतक लगाया, बल्कि टीम को भी मजबूत स्थिति में पहुंचाया। कावेम ने टेवलिन इमलाच 27 के साथ तीसरे विकेट के लिए 66, एलिक अथांजे 45 के साथ चौथे विकेट के लिए 61 रन और जस्टिन ग्रीव्स 43 के साथ पांचवें विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी की। कप्तान रोस्टन चेज सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इसके बाद एंडरसन फिलिप के साथ मिलकर कावेम ने दिन के बाकी ओवर सुरक्षित निकाल लिए।
सम्बंधित ख़बरें
कीरोन पोलार्ड बने टी20 क्रिकेट के नए रन किंग, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़कर बोले- ‘सॉरी यूनिवर्स बॉस’
Women’s T20 World Cup: अमेलिया केर का कप्तानी धमाका, न्यूजीलैंड ने रोमांचक मैच में आयरलैंड को 4 रनों से दी मात
New Zealand Cricket: न्यूजीलैंड ने किया 2026-27 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, कॉनवे-टिकनर की हुई वापसी
इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज के बीच विलियमसन ने क्रिकेट को कहा अलविदा, न्यूजीलैंड के सबसे सफल बल्लेबाज हैं केन
यह भी पढ़ें: पैट कमिंस ने मिचेल जॉनसन को छोड़ा पीछे, टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए ऐसा करने वाले…
कावेम हॉज 254 गेंद पर 10 चौकों की मदद से 109 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ फिलिप 55 गेंद पर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। वेस्टइंडीज ने 6 विकेट पर 381 रन बना लिए हैं। पहली पारी के आधार पर वेस्टइंडीज न्यूजीलैंड से अभी भी 194 रन पीछे है। न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी और ऐजाज पटेल ने 2-2, जबकि माइकल रे और डेरिल मिचेल ने 1-1 विकेट लिए।
पहली पारी में न्यूजीलैंड ने बनाए 575 रन
इससे पहले न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 575 रन बनाकर घोषित की। डेवोन कॉनवे ने अपने करियर का दूसरा दोहरा शतक लगाया। कॉनवे 367 गेंद पर 31 चौकों की मदद से 227 रन की पारी खेलकर आउट हुए। ये उनके टेस्ट करियर का छठा शतक था। केन विलियमसन 31 और ग्लेन फिलिप्स 29 रन बनाकर आउट हुए। रचिन रवींद्र 72 और एजाज पटेल 30 रन बनाकर नाबाद रहे। माना जा रहा था कि न्यूजीलैंड रचिन को शतक का मौका देगी, लेकिन कप्तान लैथम ने 8 विकेट पर 575 रन पर पारी घोषित कर दी।
Nz vs wi kavem hodge century west indies trail by 194 runs against new zealand in day 3
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अंबरनाथ में बिल्डर से परेशान होकर 192 फ्लैटधारकों ने किया 6 जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान
Jul 02, 2026 | 04:49 PMमुंबई में बारिश से तबाही: IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, 99 से अधिक पेड़ उखड़े, पालघर में स्कूल बंद
Jul 02, 2026 | 04:41 PMइस बार कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ समय और भद्रा का पूरा सच
Jul 02, 2026 | 04:40 PMगड़चिरोली में बारिश शुरू होते ही खरीफ बुआई तेज: जिले में 14,676 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध, यूरिया का संकट नहीं
Jul 02, 2026 | 04:40 PMमै अगर मर जाऊं तो मंदिर का फंड पास कर देना… विधानसभा सत्र में ऐसा क्यों बोल गए अकोला विधायक साजिद खान पठान?
Jul 02, 2026 | 04:35 PM‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
Jul 02, 2026 | 04:35 PMCM मोहन यादव ने धान उत्पादकों को दिया भावांतर योजना का बड़ा तोहफा; किसानों की समृद्धि के लिए नई नीतियों का आगाज
Jul 02, 2026 | 04:31 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














