महिला प्रीमियर लीग सोर्स- WPL
क्रिकेट

WPL 2027 नीलामी में इन 5 खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार, विश्व विजेता भारतीय खिलाड़ी का नाम भी शामिल

WPL Unsold Players 2027: कोच्चि में हुए मिनी ऑक्शन में जहां सोफी मोलिनेक्स सबसे महंगी बिकीं, वहीं चमारी अटापट्टू, सोफिया डंकले और उमा छेत्री जैसी 5 स्टार खिलाड़ियों को कोई खरीदार नहीं मिला।

राहुल उपाध्याय

Highlights:

  • WPL निलामी में 5 स्टार खिलाड़ियों को कोई खरीदार नहीं मिला

  • WPL ऑक्शन में सोफी मोलिनेक्स सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं

  • सोफी मोलिनेक्स को यूपी वॉरियर्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा

WPL Mini Auction Unsold Cricketer: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के लिए बीते बुधवार को कोच्चि में मिनी ऑक्शन का आयोजन किया गया। इस ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया की स्टार खिलाड़ी सोफी मोलिनेक्स सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं, जिन्हें यूपी वॉरियर्स ने 1.10 करोड़ रुपये की भारी-भरकम बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया।

जहां एक तरफ कुछ खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हुई, वहीं दूसरी तरफ कई ऐसे बड़े और दिग्गज नाम रहे जिन्हें इस मिनी ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिल सका। आइए नजर डालते हैं उन 5 स्टार खिलाड़ियों पर जो WPL 2027 ऑक्शन में अनसोल्ड रहकर हर किसी को हैरान कर गई।

सोफिया डंकले - बेस प्राइस: 50 लाख रुपये

इंग्लैंड की विस्फोटक बल्लेबाज सोफिया डंकले को लेकर क्रिकेट गलियारों में उम्मीद जताई जा रही थी कि वह इस मिनी ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ियों में से एक होंगी। हालांकि, ऑक्शन टेबल पर पासा पूरी तरह पलट गया। 50 लाख रुपये के बेस प्राइस वाली इस आक्रामक बल्लेबाज के ऊपर किसी भी फ्रेंचाइजी ने दांव नहीं लगाया और वह अनसोल्ड रहीं।

चमारी अटापट्टू - बेस प्राइस: 30 लाख रुपये

श्रीलंका की कप्तान और स्टार ऑलराउंडर चमारी अटापट्टू का न बिकना इस ऑक्शन का सबसे बड़ा उलटफेर रहा। साल 2026 में अटापट्टू का फॉर्म शानदार रहा था, जहां उन्होंने 22 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 145 के स्ट्राइक रेट से 750 रन बनाए और साथ ही 27 विकेट भी चटकाए। महज 30 लाख रुपये का बेस प्राइस होने के बावजूद किसी भी टीम ने इस दिग्गज ऑलराउंडर को खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।

हीदर ग्राहम - बेस प्राइस: 30 लाख रुपये

ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी ऑलराउंडर हीदर ग्राहम भी उन बदकिस्मत स्टार्स में शामिल रहीं जिन्हें कोई खरीदार नहीं मिला। ग्राहम को टी20 क्रिकेट में डेथ ओवरों की शानदार गेंदबाजी और निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। महिला बिग बैश लीग (WBBL) में भी उनका रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है, लेकिन 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर भी वह अनसोल्ड रहीं।

उमा छेत्री - बेस प्राइस: 30 लाख रुपये

साल 2025 में वनडे विश्व कप का खिताब जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा रहीं विकेटकीपर-बल्लेबाज उमा छेत्री को भी इस ऑक्शन में निराशा हाथ लगी। उमा ने अपना बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखा था। वह विश्व विजेता भारतीय टीम की इकलौती ऐसी खिलाड़ी रहीं, जिन्हें WPL 2027 के मिनी ऑक्शन में किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा।

साइका इशाक - बेस प्राइस: 30 लाख रुपये

WPL 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए अपनी घातक गेंदबाजी से तहलका मचाने वाली साइका इशाक को भी इस बार कोई खरीदार नहीं मिल सका। पिछले सीजन में उनके दमदार प्रदर्शन को देखते हुए उम्मीद थी कि उन पर बड़ी बोली लगेगी। हालांकि, 30 लाख रुपये के बेस प्राइस वाली इस भारतीय स्पिनर पर किसी भी टीम ने भरोसा नहीं जताया।

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद