अनघा देशपांडे (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

WPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का मास्टर स्ट्रोक, अनघा देशपांडे को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Anagha Deshpande: डब्ल्यूपीएल 2026 के लिए अनघा देशपांडे को दिल्ली कैपिटल्स का सहायक कोच नियुक्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

उज्जवल सिन्हा

Anagha Deshpande Appointed Assistant Coach of Delhi Capitals: महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नए कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया है। जेमिमा रोड्रिग्स को दिल्ली का कप्तान बनाया गया है। वहीं अब दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी अपने कोचिंग टीम को मजबूत करने में जुट गई है। इसी कड़ी में दिल्ली कैपिटल्स ने अनघा देशपांडे को शामिल किया है।

भारतीय टीम ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनघा देशपांडे को दिल्ली कैपिटल्स ने सहायक कोच नियुक्त किया है। अनघा को लिसा कीटली की जगह नियुक्त किया गया है। सहायक कोच के रूप में नियुक्त किए जाने के बाद अनघा ने कहा कि वह टीम को पहला खिताब दिलाने का प्रयास करेंगी।

मीडिया एजेंसी से बात करते हुए अनघा देशपांडे ने कहा कि यह मेरे लिए एक शानदार मौका है। मुझे बहुत सी चीजें सीखने को मिलेंगी जो भविष्य में मेरे काम आएंगी। मैंने उन्हें तीन साल तक ट्रॉफी जीतने की कोशिश करते देखा है। मुझे उम्मीद है कि मैं इस बार उन्हें ट्रॉफी जीतने में मदद कर पाऊंगी।

जेमिमा के बारे में अनघा ने क्या कहा?

जेमिमा रोड्रिग्स को अगले सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने अपना नया कप्तान बनाया है। इस पर अनघा ने कहा कि मैंने उन्हें मुंबई को लीड करते देखा है। उन्हें लीडर कहने के लिए किसी टैग की जरूरत नहीं है। वह कप्तान बनने की हकदार हैं। दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने से पूर्व वह उत्तराखंड की कोच रह चुकी हैं। बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस द्वारा आयोजित किए गए कैंप के लिए जोनल और नेशनल लेवल पर अलग-अलग असाइनमेंट में भी काम कर चुकी हैं।

अनघा का करियर

अनघा ने 2008 से 2014 के बीच भारतीय टीम के लिए 23 वनडे और आठ टी20 खेले। दोनों फॉर्मेट मिलाकर उनके नाम 483 रन दर्ज हैं। वह विकेटकीपर बल्लेबाज थीं। उन्होंने व्हाइट-बॉल क्रिकेट में 16 कैच लिए और 21 स्टंपिंग कीं। घरेलू क्रिकेट में वह महाराष्ट्र, रेलवे, गुजरात और पुडुचेरी के लिए खेलीं।

आईएएनएस को मिली जानकारी के मुताबिक 1993 से 2005 के बीच भारत के लिए 8 टेस्ट और 65 वनडे खेल चुकीं अंजू जैन दिल्ली की बल्लेबाजी कोच बन सकती हैं। अंजू लीग के पहले दो सीजन में यूपी वॉरियर्स के सहायक कोच के तौर पर काम कर चुकी हैं। अंजू ने भारतीय टीम को भी कोचिंग दी है और महिला चयन समिति की अध्यक्ष भी रही हैं।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा