ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी करती हुईं हरमनप्रीत कौर, (सोर्स-X@BCCIWomen) 
क्रिकेट

IND W vs AUS W: आस्ट्रेलिया के खिलाफ हरमनप्रीत कौर का विस्फोटक अर्धशतक, भारत ने दिया 171 रनों का लक्ष्य

Womens T20 World Cup IND vs AUS: महिला टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप ए का बेहद अहम मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुना।

मनोज आर्या

IND W vs AUS W Womens T20 World Cup 2026: महिला टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप ए का बेहद अहम मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने कप्तान हरमनप्रीत के विस्फोटक शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को 171 रन का लक्ष्य दिया है। भारत के लिए पारी की शुरुआत करने स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा आई थीं। दोनों ने पहले विकेट के लिए 9.1 ओवर में 66 रन की साझेदारी की। टी20 के लिहाज से यह साझेदारी धीमी रही।

शेफाली पहले विकेट के रूप में 26 गेंदों पर 34 रन बनाकर आउट हुईं। इस पारी में शेफाली ने 2 छक्के और 3 चौके लगाए। शेफाली के आउट होने के बाद 83 के स्कोर पर मंधाना भी दूसरे विकेट के रूप में आउट हुईं। मंधाना ने 37 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली। इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स और हरमनप्रीत कौर ने भारतीय पारी को संभाला। जेमिमा 28 गेंदों पर 1 छक्का और 1 चौके की मदद से 34 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुईं।

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी पारी खेली

भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदारी बल्लेबाजी करते हुए टीम को एक सम्मानजनक स्कोर पर पहुंचने में काफी मदद की। दाएं हाथ की इस विस्फोटक बल्लेबाज ने आखिरी ओवर में 3 छक्के लगाते हुए टीम का स्कोर 4 विकेट पर 170 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। हरमनप्रीत ने 27 गेंदों पर 3 छक्के और 6 चौके की मदद से 56 रन की पारी खेली। वह आखिरी ओवर की 5वीं गेंद पर आउट हुईं। दीप्ति शर्मा 1 गेंद पर 4 और ऋचा घोष 1 गेंद पर 1 रन बनाकर नाबाद रहीं। ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान सोफी मोलिनक्स ने 2 विकेट लिए।

भारतीय टीम के लिए ये जीत महत्वपूर्ण

भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों का ये आखिरी ग्रुप मैच है। ऑस्ट्रेलिया पिछले 4 मैचों में 4 जीत के साथ पहले स्थान पर है। वहीं, भारतीय टीम पिछले 4 मैचों में 3 जीत और 1 हार के साथ तीसरे स्थान पर है। सेमीफाइनल में पहुंचने की किसी भी संभावना को जिंदा रखने के लिए भारतीय टीम को इस मैच को जीतना होगा।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला

महिला टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप ए का बेहद अहम मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टॉस जीतने के बाद हरमनप्रीत कौर ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करने जा रहे हैं। हमारे लिए यह मैच बहुत जरूरी है। हमने खुलकर बल्लेबाजी के बारे में सोचा है। टीम में एक बदलाव है। नंदनी की जगह क्रांति वापस आई है। इस तरह की पिचें उसे सूट करती हैं। आज का दिन नया है। हम फ्री माइंड से खेलेंगे और मैच का आनंद लेंगे।

एजेंसी इनपुट के साथ-

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

राहुल गांधी को इडियट और अंधभक्त वाले बयान पर नोटिस, 28 अगस्त तक देना होगा जवाब

विभाजन की त्रासदी से सबक लेकर मजबूत भारत बनाएं, बोले CM योगी: सबसे बड़ी पहचान भारतीय होने की हो

शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में CBDC‑आधारित DBT का किया शुभारंभ; PDS में पारदर्शिता की नई क्रांति

तिरंगे से राष्ट्र निर्माण तक, राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश को दिया खास संदेश