भारतीय महिला क्रिकेट टीम (फोटो सोर्स- @BCCIWomen) 
क्रिकेट

Women’s T20 World Cup: राधा यादव ने बरपाया कहर, धारदार गेंदबाजी से भारत ने बांग्लादेश को 136 पर समेटा

India VS Bangladesh Match: महिला टी20 विश्व कप में भारतीय गेंदबाजों ने धमाल मचाया। राधा यादव की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने बांग्लादेश को 136 रनों पर ही रोक दिया।

अमन मौर्या

Women T20 World Cup 2026: महिला टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप ए के एक अहम मैच में भारतीय टीम और बांग्लादेश की टीम आमने-सामने है। ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 136 रन बनाए। भारत की तरफ से राधा यादव ने शानदार गेंदबाजी की। बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही थी, और 8 के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा था। दिलारा अख्तर 4 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद जुरैया फिरदौस और सोभना मोस्तरी ने दूसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी की। यह साझेदारी 41 गेंदों पर आई थी।

बांग्लादेश को मिला झटका

फिरदौस 59 के स्कोर पर दूसरे विकेट के रूप में आउट हुईं। फिरदौस ने 31 गेंदों पर 33 रन बनाए। मोस्तरी तीसरे विकेट के रूप में 79 के स्कोर पर आउट हुईं। उन्होंने 26 गेंदों पर 22 रन बनाए। इन दोनों के आउट होने के बाद कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज निगार सुल्ताना ने पारी को संभालने की कोशिश की। सुल्ताना ने 27 गेंदों पर 32 रन बनाए। सुल्ताना चौथे विकेट के रूप में 106 के स्कोर पर आउट हुईं। शर्मिन अख्तर 10 बनाकर रिटायर हर्ट हुईं। शोर्ना अख्तर ने 13, रितु मोनी ने 8 रन बनाए। बांग्लादेश ने शुरुआत में विकेट बचाए, लेकिन रन गति धीमी रही।

राधा यादव की शानदार गेंदबाजी

भारत की तरफ से राधा यादव ने शानदार गेंदबाजी की। राधा ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए। श्री चरणी ने 2 विकेट लिए। रेणुका सिंह ठाकुर और नंदिनी शर्मा को 1-1 विकेट मिला। पारी के आखिर में बांग्लादेश ने लगातार विकेट भी गंवाए जिससे स्कोर 20 ओवर में 8 विकेट पर 136 तक पहुंच सका। बांग्लादेश ने अपने आखिरी 4 विकेट पारी की आखिरी 13 गेंदों पर गंवाए। टी20 में यह वह समय होता है, जब बल्लेबाज अपना विकेट बचाते हुए बड़े शॉट की तरफ जाते हैं। बांग्लादेश के बल्लेबाज ऐसा नहीं कर सके।

हर हाल में जीत जरूरी

ग्रुप ए के पॉइंट्स टेबल में भारत 3 मैचों में दो जीत के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है। इस मैच में बांग्लादेश पर बड़ी जीत मिलने पर भारत के 6 प्वाइंट हो जाएंगे। इसके साथ नेट रन रेट में भारत, साउथ अफ्रीका से काफी आगे निकल जाएगा। फिलहाल, अफ्रीकी टीम 4 अंकों के साथ टीम इंडिया के साथ बराबरी पर बना हुआ है। भारत के लिए आज का मैच जीतना बहुत जरूरी है, क्योंकि 28 जून को होने वाले मैच में उसे ऑस्ट्रेलिया जैसी तगड़ी चुनौती मिलने वाली है।

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस आज, लाल किले से 13वीं बार झंडा फहराएंगे PM मोदी

झाड़-झुड़ले शस्त्र बनेंगे, भक्त बनेगी सेना...आजादी के आंदोलन में सीमा पर जाने वाले पहले राष्ट्रसंत...

जरा याद करो कुर्बानी: 15 अगस्त को जन्मे उस क्रांतिकारी की कहानी, जिसने भारत की आजादी को बनाया जीवन का लक्ष्य

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

राहुल गांधी को इडियट और अंधभक्त वाले बयान पर नोटिस, 28 अगस्त तक देना होगा जवाब