विलियम ओरूर्क सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

IND vs NZ: भारत के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज से बाहर हुए विलियम ओरूर्क, चोट से जूझ रहा कीवी तेज गेंदबाज

Orourke Injury Update: भारत के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज विलियम ओरूर्क इस पूरे सीरीज से बाहर हो गए है। बोर्ड ने इस संबंध में जानकारी दी है।

राहुल उपाध्याय

Highlights

  • न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज चोट के कारण भारत के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।

  • कोच रॉब वाल्टर ने इस पर निराशा जताई है; मार्क चैपमैन और जैक फाउलक्स भी चोट के कारण टी-20 सीरीज से बाहर हैं।

  • न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने गेंदबाज विलियम ओरूर्क के बाहर होने पर हुए निराश।

William Orourke Ruled Out Test And ODI Series Against India: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज विलियम ओरूर्क भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ आगामी वनडे और टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। ये न्यूजीलैंड के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि वह एक बेहतरीन गेंदबाज है।

इस संबंध में न्यूजीलैंड क्रिकेट ने आज यानी शनिवार को इसकी पुष्टि की और कहा कि ओरूर्क अभी तक अपनी जांघ और पिंडली की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। बोर्ड ने इसे एक सावधानी भरा फैसला बताया है, ताकि वह आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे तक पूरी तरह फिट हो सकें।

22 अक्टूबर से शुरू होगा भारत का न्यूजीलैंड दौरा

आपको बता दें कि टीम इंडिया का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, जिसमें 5 टी-20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। ओरूर्क को उम्मीद थी कि वह अप्रैल 2025 के बाद पहली बार अपने घरेलू मैदान पर खेलेंगे, लेकिन चोट के कारण उनका यह इंतजार और बढ़ गया है।

इससे पहले वह पीठ के स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण 7 महीने तक खेल से दूर रहे थे और अप्रैल में बांग्लादेश दौरे से वापसी की थी। इसके बाद जून में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग की समस्या हुई और अगस्त में ट्रेनिंग के दौरान पिंडली की मांसपेशी खिंच गई।

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच ने जताई चिंता

न्यूजीलैंड टीम के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने इसे एक बड़ा झटका बताते हुए कहा कि विलियम ओरूर्क का भारत जैसी बड़ी सीरीज से बाहर होना बेहद निराशाजनक है। वह वनडे और टेस्ट दोनों ही टीमों का अहम हिस्सा थे, लेकिन उनकी फिटनेस को देखते हुए उन्हें ठीक होने का पूरा समय देना सही फैसला है।

ओरूर्क के अलावा, न्यूजीलैंड की टी-20 टीम को भी बड़े झटके लगे हैं। चोट के कारण मार्क चैपमैन और जैक फाउलक्स पहले ही बाहर हो चुके हैं, जिनकी जगह जोश क्लार्कसन और ब्लेयर टिकनर को टीम में शामिल किया गया है।

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को लिया हिरासत में, ममता-दिपके-सौरव-आशुतोष भी डिटेन

CJP नेताओं की विमान के अंदर गिरफ्तारी पर भड़कीं सुप्रिया सुले, बोलीं- सरकार हमारे बच्चों को बख्श दे

संबित पात्रा ने राहुल गांधी को कहा नालायक नेता, वोट चोरी के आरोपों पर घेरा, बोले- सबूत लेकर क्यों नहीं गए

अभिजीत दिपके की दादी का निधन, हिरासत में CJP फाउंडर, गांव जाने की क्या दिल्ली पुलिस देगी अनुमति?

अभिजीत दिपके की हिरासत पर मां अनीता का छलका दर्द, बोलीं- बेटे ने कहा था रोओ मत, पिता बोले- ऐसा पहली बार हुआ