मोहित शर्मा सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

मोहित शर्मा की CSK में होगी वापसी? बन सकते हैं बॉलिंग कोच, सामने है बड़ी चुनौती

Mohit Sharma Return to CSK: मोहित शर्मा की CSK में एंट्री होने जा रही है। वे 20वें सीजन में CSK के गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं, जिसको लेकर दोनों पक्षों में बातचीत का सिलसिला जारी है।

राहुल उपाध्याय

IPL 2027 Mohit Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 20वां सीजन अगले साल 2027 में खेला जाएगा। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मोहित शर्मा को IPL 2027 में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

खबरों की माने तो इस संबंध में दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी है और आखिरी समय में कोई बदलाव नहीं हुआ तो जल्द ही आधिकारिक ऐलान हो सकता है।

आपको बता दें कि, मोहित शर्मा आखिरी बार दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए खेले थे। वहीं इससे पहले CSK के साथ वे कुल 4 सीजन तक जुड़े रहे हैं। ऐसे में अब वह साउथ अफ्रीका के एरिक सिमंस की जगह ले सकते हैं।

मोहित शर्मा को लेकर CSK के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने क्या कहा?

CSK के मुख्य कार्यकारी अधिकारी काशी विश्वनाथन ने मोहित के गेंदबाजी कोच बनने की पुष्टि की है। दरअसल, उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि कोच जहीर खान की सिफारिश पर उनको यह जिम्मेदारी दी गई है।

उन्होंने कहा कि मोहित खिलाड़ी के तौर पर भी टीम के साथ शानदार रहे हैं और उम्मीद है कि वह कोच के रूप में भी अच्छा काम करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले हफ्तों में अन्य कोचिंग स्टाफ की भी नियुक्ति की जाएगी।

मोहित शर्मा के सामने क्या है बड़ी चुनौती?

मोहित शर्मा को गेंदबाजी कोच के रूप में जिम्मेदारी मिलने के बाद उनका कार्यकाल कठिन माना जा रहा है। क्योंकि उनके सामने स्टीफन फ्लेमिंग की एक बेहद समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है, जिन्होंने 16 सालों में टीम को 5 IPL खिताब दिलाए।

ऐसे में लगातार 3 सीजन से प्लेऑफ की दौड़ से बाहर रहने वाली CSK की टीम में इस समय कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के नए नेतृत्व को निखारने की बड़ी चुनौती हैं।

कैसा रहा मोहित शर्मा का IPL करियर?

अपने IPL करियर में 38 वर्षीय मोहित शर्मा ने कुल 120 मैच खेले हैं, जिसमें वे 134 विकेट हासिल किए हैं। गुजरात टाइटंस (GT) के साथ उनके प्रदर्शन में खास निखार देखने को मिला था, जहां अपनी विविधता और सटीक गेंदबाजी के दम पर वह टीम के नियमित विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे।

दरअसल, GT के लिए दो सीजन में मोहित ने 41 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा वह 2016 से 2018 तक पंजाब किंग्स (PBKS) का भी हिस्सा रहे थे।

मोहित ने कब लिया था संन्यास?

तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने पिछले साल दिसंबर में पेशेवर क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। टीम इंडिया के साथ उनका सफर 2015 विश्व कप के लिए याद किया जाता है, जहां महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में वह संयुक्त रूप से तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे।

बता दें कि, IPL में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन साल 2014 में आया था। वहीं CSK की तरफ से खेलते हुए उन्होंने 23 विकेट लिए और पर्पल कैप अपने नाम किए थें।

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता