क्रिकेट

वेस्टइंडीज के खिलाफ बांग्लादेश की टी20 टीम घोषित, नए कप्तान का हुआ ऐलान; शांतो को नहीं मिली जगह

लिटन दास 15 दिसंबर से मेजबान वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में 15 सदस्यीय बांग्लादेश टीम का नेतृत्व करेंगे।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क : वेस्टइंडीज में 15 दिसंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश ने टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में 15 सदस्य को शामिल किया गया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ इस सीरीज के लिए नया कप्तान भी नियुक्त किया गया है। लिटन दास को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। जबकि टीम के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो कमर की चोट से जुझ रह हैं।

शकीब अल हसन और महमूदुल्लाह के संन्यास के बाद बांग्लादेश की टीम एकबार फिर से नई टीम बनाने की ओर बढ़ रही है। जिसको लेकर कई खिलाड़ियों की इस टीम में वापसी हुई है। सौम्य सरकार, अफीफ हुसैन, शमीम हुसैन पटवारी, नसुम अहमद, हसन महमूद और रिपन मोंडोल को टीम में फिर से शामिल किया गया है। तौहीद हृदोय, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम और रकीबुल हसन को टीम में जगह नहीं मिली है।

शाकिब अल हसन ने सिर्फ टी20 से संन्यास लिया है। हालांकि वह टीम में वापसी करेंगे या नहीं इस पर भी बड़ा सवाल है। शेख हसीना को सत्ता से हटाए जाने के बाद शाकिब अल हसन पर आरोप लगे थे, जिसके बाद से वो बांग्लादेश जाने से कतराते हैं।

भारत में अपनी पिछली सीरीज में टी20 टीम की अगुआई करने वाले नजमुल हुसैन शांतो कमर की चोट से उबर रहे हैं, जिसकी वजह से वे टेस्ट और वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे। हालांकि, यह देखना बाकी है कि वापसी के बाद उन्हें कप्तानी फिर से मिलती है या नहीं, क्योंकि सबसे छोटे प्रारूप में उनका प्रदर्शन खराब रहा है। क्रिकबज को पता चला है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने मेहदी हसन मिराज को कप्तान नहीं बनाया है, क्योंकि वे टी20 में नियमित नहीं हैं, जबकि इस दौरे पर वे टेस्ट और वनडे के लिए स्टैंड-इन कप्तान हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ बांग्लादेश की टी20 टीम

टीम: लिटन कुमार दास (कप्तान), सौम्या सरकार, तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमोन, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, जेकर अली अनिक, शमीम हुसैन पटवारी, शेख महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, हसन महमूद, रिपन मोंडोल

PM आवास के पास स्थित रेस कोर्स मस्जिद पर नहीं चलेगा बुलडोजर, हाई कोर्ट में केंद्र सरकार ने क्या कहा?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी