रोहित शर्मा  (सोर्स- सोशल मीडिया)
क्रिकेट

जब भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का टूट गया था दिल, वनडे विश्व कप से पहले रोहित शर्मा का बड़ा बयान

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने आगामी ICC वनडे विश्व कप को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह जब तक खेल रहे हैं, तब तक उनके माइंड में यह बात नहीं आएगी कि उनका काम पूरा हो चुका है।

राहुल उपाध्याय

Rohit Sharma On World Cup 2027: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अगले साल यानी 2027 में होने वाले ICC वनडे विश्व कप से पहले एक बड़ा बयान दिया है। दरअसल, पहले वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ 8 विकेट से मिली शानदार जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम दूसरे वनडे के लिए तैयारी में जुट गई है।

कल यानी बुधवार को होने वाले इस मैच से पहले जियोस्टार के साथ विशेष बातचीत में रोहित शर्मा ने वनडे विश्व कप 2027 से पहले की तैयारियों पर अपने बारे में प्रमुखता से चर्चा की।

इंटरव्यू में रोहित शर्मा ने क्या कहा?

रोहित शर्मा ने जीयोस्टार को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि वह जब तक खेल रहे हैं, तब तक उनके माइंड में यह बात नहीं आएगी कि उनका काम पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि 2027 वनडे विश्व कप की तरफ फोकस कर रहे है। वहीं इस दौरान उन्होंने अलग-अलग टीमों के खिलाफ अलग-अलग योजना बनाने की अहमियत पर जोर दिया।

रोहित ने कहा कि मेरे मन में कभी यह विचार नहीं आएगा कि मेरा काम समाप्त हो गया है। जब तक आप खेल रहे हैं, हमेशा कुछ न कुछ हासिल करने की चाह रहती है और मैं विश्व कप का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, यह देखने के लिए कि मेरे सामने क्या है।

वनडे विश्व कप में होगी अलग चुनौती

रोहित ने कहा कि जब विश्व कप खेला जाता है, तब हम ICC टूर्नामेंट खेलते हैं तो इसकी अपनी एक अलग चुनौतियां होती हैं, क्योंकि आपको अलग-अलग टीमों का सामना करना पड़ता है, अलग-अलग जगहों पर खेलना पड़ता है। इसलिए, आपको अलग तरह से तैयारी करनी पड़ती है, अलग तरीके से सोचना, विचार करना पड़ता है और यही चुनौती है

2023 विश्व कप में टीम को मिली थी हार

आपको बता दें कि, रोहित शर्मा 2007 और 2024 में हुए ICC टी-20 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रह चुकें है, मगर उन्होंने कभी ICC वनडे विश्व कप का खिताब नहीं जीता है। साल 2011 में वह वनडे टीम में जगह नहीं बना पाए थे। वहीं, 2023 में उनकी कप्तानी में भारत फाइनल तक पहुंचा, लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा।

गौरतलब है कि, पिछले विश्व कप में अपनी कप्तानी में रोहित ने टीम को बिना कोई मैच हारे फाइनल तक पहुंचाया था, लेकिन अहमदाबाद में रोहित के साथ ही करोड़ों भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का दिल टूट गया था।

2027 में सजेगा वनडे विश्व कप का मेला

अगला ICC पुरुष वनडे विश्व कप 2027 2 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 के बीच खेला जा सकता है। इस महामुकाबले को लेकर सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्बे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में जीत के इरादे से मैदान में उतरना चाहेगी, क्योंकि टीम इंडिया का सबसे बड़ा लक्ष्य 2027 वनडे विश्व कप का खिताब जीतने पर है।

1 अक्टूबर को जारी होगा टूर्नामेंट का शेड्यूल

ICC वनडे विश्व कप 2027 का शेड्यूल 1 अक्टूबर को जारी होगा। यह ऐलान दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में होगा। यह टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। बताते चले कि, विश्व कप में पहली बार 14 टीमें 57 मैचों में भाग लेंगी। इसमें 12 वेन्यू भी शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह टूर्नामेंट 2 अक्टूबर 2027 से लेकर 21 नवबंर तक खेला जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के ही दिन वनडे विश्व कप का आगाज करने की योजना है।

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा