पीएम मोदी और भारतीय टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

'जब देश का लीडर फ्रंट फुट पर...', सूर्यकुमार यादव ने PM मोदी को लेकर कही बड़ी बात

Suryakumar Yadav Praises PM Modi: एशिया कप 2025 जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने पीएम मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उनकी फ्रंट फुट बैटिंग ने खिलाड़ियों को आत्मविश्वास और आज़ादी से खेलने की प्रेरणा दी।

उज्जवल सिन्हा

Suryakumar Yadav Praises PM Modi: एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस शानदार जीत के बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उनकी "फ्रंट फुट पर बैटिंग" ने पूरी टीम को न सिर्फ प्रेरित किया, बल्कि खिलाड़ियों को खुलकर खेलने का आत्मविश्वास भी दिया।

मैच के बाद एएनआई से बात करते हुए सूर्यकुमार ने कहा कि जब देश का नेता खुद फ्रंट फुट पर बैटिंग करता है, तो ऐसा लगता है जैसे वो खुद स्ट्राइक लेकर रन बना रहे हैं। जब सर सामने खड़े होते हैं, तो खिलाड़ियों का हौसला अपने आप बढ़ जाता है और वो खुलकर खेलते हैं।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जोड़ा गया जीत का जश्न

भारत की जीत के कुछ मिनटों बाद ही प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर इस जीत को “ऑपरेशन सिंदूर ऑन द गेम्स फील्ड” बताया। उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत को मई में पाकिस्तानी आतंकी ढांचों पर की गई भारतीय सेना की रणनीतिक कार्रवाई से जोड़ा, जो पुलवामा के पास हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई थी, जिसमें 26 भारतीय नागरिक मारे गए थे।

सेना को समर्पित की मैच फीस

सूर्यकुमार यादव ने अपनी मैच फीस भारतीय सशस्त्र बलों को और पहलगाम हमले में पीडितों को समर्पित किया। उन्होंने बताया कि भारत ने टूर्नामेंट में पाकिस्तान को तीन बार हराया और ग्रुप स्टेज में मिली पहली जीत को भी सेना और पुलवामा हमले के पीड़ितों को समर्पित किया गया था।

भारत ने टूर्नामेंट बिना कोई मैच हारे जीता, फिर भी खिलाड़ियों को विजेता की ट्रॉफी नहीं मिली। एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी द्वारा ट्रॉफी न सौंपने की घटना पर सूर्यकुमार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ट्रॉफी एक प्रतीक होती है, लेकिन असली ट्रॉफी लोगों का दिल जीतना है। खिलाड़ियों का विश्वास, सपोर्ट स्टाफ का भरोसा, और जो लोग पर्दे के पीछे मेहनत करते हैं। वही असली ट्रॉफी हैं।

उन्होंने आगे कहा कि हम सबने एक साथ बैठकर जीत का जश्न मनाया, और काफी मजा आया। हम ट्रॉफी को लेकर विवाद नहीं मानते। आप लोगों ने देखा होगा, तस्वीरों में एक ट्रॉफी तो थी ही।

भारत की ऐतिहासिक जीत

भारत ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया। इस जीत ने न सिर्फ खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया, बल्कि पूरे देश को एकजुट किया। रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई, और इसी के साथ पूरा देश जश्न में डूब गया।

IAS बनना चाहते थे रामनाथ कोविंद, UPSC पास के बाद भी टूटा सपना, जानें कैसा रहा पूर्व राष्ट्रपति का सियासी सफर

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह