अजीत अगरकर और मोहम्मद शमी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

BCCI से सीधे टक्कर लेने के मूड में हैं मोहम्मद शमी? टीम सेलेक्शन पर बोले- जो कहना है कहने दो...

Mohammed Shami on Ajit Agarkar: ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर किए जाने पर मोहम्मद शमी ने चयनकर्ता अजीत अगरकर पर टिप्पणी की। शमी बोले, “सब उनकी आंखों के सामने है”, जिससे टीम चयन पर सवाल उठने लगे हैं।

संजय सिंह बिष्ट

Mohammed Shami News: भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने चयन को लेकर चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर को सीधा जवाब दिया है। हाल ही में अगरकर ने एक कार्यक्रम में कहा था कि शमी को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए इसलिए टीम में शामिल नहीं किया गया क्योंकि वह पूरी तरह फिट नहीं हैं। हालांकि, शमी ने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वह पूरी तरह से फिट हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्हें जो कहना है कहने दो- मोहम्मद शमी

फिलहाल शमी रणजी ट्रॉफी में बंगाल के लिए खेल रहे हैं। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में उत्तराखंड के खिलाफ मैच के तीसरे दिन उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में 37 रन देकर तीन विकेट चटकाए। मैच के बाद ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ से बातचीत में जब उनसे अजीत अगरकर के बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो शमी ने साफ कहा, “उन्हें जो कहना है कहने दो, सब कुछ आपकी आंखों के सामने है। आप देख सकते हैं कि मैं कैसी गेंदबाजी कर रहा हूं।”

टीम चयन पर उठने लगे हैं सवाल

शमी के इस बयान के बाद एक बार फिर टीम चयन पर सवाल उठने लगे हैं। दरअसल, पिछले कुछ महीनों से वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने आखिरी बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए खेला था, जिसके बाद उन्हें किसी भी दौरे के लिए नहीं चुना गया। जबकि रणजी ट्रॉफी में उनकी लय और फिटनेस दोनों बेहतरीन नजर आ रही हैं।

उधर, एनडीटीवी के एक कार्यक्रम में अजीत अगरकर ने कहा था, “पिछले छह महीनों में मैंने शमी से कई बार बात की है। हमने महसूस किया कि वह पूरी तरह फिट नहीं हैं। अगर वह फिट होते तो तस्वीर कुछ और होती, लेकिन उस समय वे तैयार नहीं थे, इसलिए उन्हें इंग्लैंड दौरे पर नहीं चुना गया।”

अगरकर के इस बयान से मोहम्मद शमी काफी खफा नजर आए। उन्होंने कहा कि उनका फोन हमेशा ऑन रहता है और किसी ने उनसे ठीक तरह से बात भी नहीं की। उन्होंने बताया कि वह अपनी फिटनेस पर लगातार काम कर रहे हैं और इसके लिए उन्होंने एनसीए के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में भी समय बिताया है।

शमी का कहना है कि उन्होंने अपनी फिटनेस साबित कर दी है, फिर भी उन्हें लगातार नज़रअंदाज़ किया जा रहा है। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि अगर शमी जैसी प्रतिभा को टीम से बाहर रखा जाता है तो यह भारतीय गेंदबाजी के लिए बड़ा नुकसान साबित हो सकता है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, यूपी की 11 सीटों पर नजर

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट