वेस्टइंडीज टीम (फोटो- सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

T20 World Cup 2026 में लगातार तीन जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचा वेस्टइंडीज, नेपाल को 9 विकेट से रौंदा

T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज ने नेपाल को 9 विकेट से हराकर मुकाबले को आसानी से जीत लिया। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है।

उज्जवल सिन्हा

West Indies vs Nepal, 25th Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम वेस्टइंडीज बन गई है। वेस्टइंडीज ने नेपाल को 9 विकेट से हराकर सुपर-8 का टिकट पक्का किया। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज की टीम ग्रुप सी में टॉप पर पहुंच गई है। जबकि नेपाल लगातार तीन हार झेलने के बाद सुपर-8 से एलिमिनेट हो गई है।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल की शुरुआत बेहद खराब रही। नेपाल ने पहले 11 ओवरों में सिर्फ 46 रन बनाए और पांच विकेट खो दिए थे। कप्तान रोहित पौडेल (5) और कुशाल भुर्तेल (1) सस्ते में आउट हो गए, जबकि अन्य बल्लेबाजों ने भी गलत शॉट्स खेलकर अपने विकेट गंवाए। हालांकि इस दौरान दीपेंद्र सिंह ऐरी ने पारी को संभाला।

दीपेंद्र सिंह ऐरी का अर्धशतक

दीपेंद्र सिंह ऐरी ने अकेले दम पर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। ऐरी ने 47 गेंदों पर 58 रन की पारी खेली, जिसमें तीन चौके और तीन छक्के लगाए। उनके अलावा सोमपाल कामी ने 15 गेंदों पर चार चौकों की मदद से नाबाद 26 रन का योगदान दिया। नेपाल ने अंतिम ओवरों में ऐरी और कामी के बीच 54 रन की साझेदारी के दम पर कुछ देर के लिए संघर्ष किया। नेपाल ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए। वेस्टइंडीज की तरफ से जेसन होल्डर ने 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट चटकाए। मैथ्यू फोर्ड ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में केवल 10 रन देकर एक विकेट लिया।

वेस्टइंडीज ने 15.2 ओवर में लक्ष्य हासिल किया

इस छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 15.2 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाकर आसानी से जीत हासिल कर ली। कप्तान शाई होप ने 44 गेंदों पर नाबाद 61 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल थे। शिमरोन हेटमायर ने 32 गेंदों पर नाबाद 46 रन बनाए और दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 91 रन की अविजित साझेदारी की।

होप का अर्धशतक

होप ने 38 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद होप ने लामिचाने के ओवर में दो छक्के लगाकर मुकाबले को जीत लिया। वहीं  हेटमायर ने भी आक्रामक बल्लेबाजी की। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज की यह लगातार तीसरी जीत है और ऑफिशियली सुपर-8 में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।

पंच तत्व में विलीन हुए क्रांतिवीर, नाना पाटेकर का पैतृक गांव में संपन्न हुआ अंतिम संस्कार

मुक्के-लातों से किया हमला! कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच छलका पुलिसकर्मियों का दर्द, सुनाई पूरी आपबीती

भाजपा के नेता हैं मिथुन... पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट रैंक मिलने पर आनंद दुबे की प्रतिक्रिया

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?