वेस्टइंडीज महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ICC Womens's World Cup से बाहर हुई वेस्टइंडीज महिला टीम, 10.5 ओवर में 168 रन बनाने के बाद भी टूटा सपना

वेस्टइंडीज महिला टीम ने थाईलैंड को 6 विकेट से हराकर जीत तो दर्ज की, लेकिन भारत में होने वाले ICC Women’s World Cup के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी। बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीम ने वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: वेस्टइंडीज की टीम आईसीसी महिला विश्व कप में क्वालीफाई नहीं कर पाई। अब वेस्टइंडीज की महिला टीम इस वर्ल्ड कप में खेलते नहीं दिखेगी। इस वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत कर रहा है। पाकिस्तान में खेले जा रहे वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज ने थाईलैंड को 6 विकेट से हराया। इसके बावजूद वेस्टइंडीज की महिला टीम वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी।

वेस्टइंडीज की महिला टीम ने 10.5 ओवर में 168 रन बनाकर मुकाबले को तो जीत लिया लेकिन भारत में वर्ल्ड कप खेलने का सपना टूट गया। वेस्टइंडीज की टीम नेट रन रेट में पीछे रह गई। महज 0.013 नेट रन रेट की वजह से विंडीज टीम वर्ल्ड कप खेलने से बाहर हो गई। वेस्टइंडीज टीम को 10 ओवर में 167 रन बनाने थे लेकिन विंडीज टीम ने 10.5 ओवर में 168 रन बनाई, जिसके कारण नुकसान हुआ। वहीं बांग्लादेश की टीम वर्ल्ड कप खेलने के लिए क्वालीफाई कर गई।

आईसीसी महिला विश्व कप क्वालीफायर अंक तालिका

स्थान टीम का नाम मैच खेले जीत हार टाई कोई परिणाम नहीं अंक नेट रन रेट (NRR)
1 पाकिस्तान महिला 5 5 0 0 0 10 +1.074
2 बांग्लादेश महिला 5 3 2 0 0 6 +0.639
3 वेस्ट इंडीज महिला 5 3 2 0 0 6 +0.626
4 स्कॉटलैंड महिला 5 2 3 0 0 4 +0.102
5 आयरलैंड महिला 5 2 3 0 0 4 -0.037
6 थाईलैंड महिला 5 0 5 0 0 0 -2.342

लाहौर में खेले गए मुकाबले में थाईलैंड की टीम वेस्टइंडीज के सामने 166 रनों पर ढेर हो गई। वेस्टइंडीज के लिए एफी फ्लेचर के चार विकेट और आलिया एलन के तीन विकेट चटकाए। थाईलैंड के लिए नत्थकन चंथम ने सर्वाधिक 66 रन की पारी खेली। थाईलैंड के टॉप चार बैटरों ने अच्छे रन बनाए लेकिन इसके उसके बाद बाकी बैटरों ने निराश किया।

10 ओवर में हासिल करना था 168 का लक्ष्य

वेस्टइंडीज को वर्ल्ड कप में क्वालीफाई करने के लिए यह लक्ष्य 10 ओवर में ही हासिल करना था। इस कदम में वेस्टइंडीज की महिला टीम तेजी से बढ़ रही थी लेकिन 7 ओवर में 105 के स्कोर पर हीली मैथ्यूज के आउट होने के बाद यह मुश्किल हो गया। इसके बाद शिनेल हेनरी ने 48 रन बनाकर जीत के अंत तक ले गई लेकिन उनका आउट होने वेस्टइंडीज के लिए भारी पड़ गया। खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विंडीज टीम से यहां हुई गलती

10 ओवर के बाद वेस्ट इंडीज का स्कोर तीन विकेट पर 156 रन था। अब उसे जीतने के लिए 11 रन चाहिए थे। हेनरी 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हो गए। अगली गेंद पर एलन ने चौका लगाया फिर सिंगल लिया। अब वेस्ट इंडीज चौका और छक्का लगाकर वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर सकती थी मगर स्टेफनी टेलर ने सिक्स जड़ा और वेस्ट इंडीज जीतकर भी बाहर रह गया। इस नतीजे ने विंडीज खिलाड़ियों को दिल तोड़ दिया और महिला खिलाड़ी पूरी तरह से निराश हो गई। कई खिलाड़ियों के आंसू निकल गए।

Delhi Building Collapse Live Update: सत्य निकेतन हादसे में 1 की मौत, कई दबे, मौके पर पहुंचीं CM रेखा गुप्ता

Delhi Satya Niketan: खून से लथपथ चेहरा और मदद की गुहार, मलबे के अंदर से छात्र ने भेजा VIDEO

नक्शे में न हो छेड़छाड़… जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को लेकर भारत का संयुक्त राष्ट्र में कड़ा रुख

मैं बेरोजगार हूं, काम दे दो... अमेठी में चुनाव हारते ही स्मृति ईरानी ने किसे किया था फोन; जानें पूरी कहानी

Delhi Satya Niketan: बिल्डिंग गिरने के बाद मलबे से आ रही थीं मदद की आवाजें, देखें हादसे की 10 भयावह तस्वीरें