दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ईस्ट दिल्ली राइडर्स का सफर खत्म, वेस्ट दिल्ली लायंस की धमाकेदार जीत के साथ फाइनल में एंट्री

West Delhi Lions reach the final of DPL 2025: फाइनल मुकाबला 31 अगस्त को होने वाला है। सेंट्रल दिल्ली किंग्स पहले ही फाइनल में दस्तक दे चुकी है। फाइनल में उसका मुकाबला सेंट्रल दिल्ली किंग्स से होगा।

संजय सिंह बिष्ट

DPL 2025: दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 को उसका दूसरा फाइनलिस्ट मिल गया है। बीते शनिवार 30 अगस्त को दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में वेस्ट दिल्ली लायंस और ईस्ट दिल्ली राइडर्स के बीच क्वालीफायर 2 का मुकाबला खेला गया। इस दौरान वेस्ट दिल्ली लायंस ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। जिसके बाद वो डीपीएल 2025 के फाइनल में खुद को स्थापित करने में सफल हो गया।

दिल्ली प्रीमियल लीग 2025 का फाइनल मुकाबला 31 अगस्त को होने वाला है। सेंट्रल दिल्ली किंग्स पहले ही फाइनल में दस्तक दे चुकी है। ऐसे में अब 31 अगस्त को वेस्ट दिल्ली लायंस का खिताबी मुकाबला सेंट्रल दिल्ली किंग्स से होगा। इससे पहले लायंस ने क्वालीफायर-2 मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला। इस दौरान वेस्ट दिल्ली लायंस के कप्तान ने टॉस जीता। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने आठ विकेट खोकर 139 रन बनाए।

9 रन पर खोया पहला विकेट

बल्लेबाजी करते हुए ईस्ट दिल्ली राइडर्स को महज 9 रन पर हार्दिक शर्मा के रूप में बड़ा झटका लगा। हार्दिक महज 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यहां से अर्पित राणा ने सुजल सिंह के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 रन जुटाए। सुजल 18 गेंदों में इतने ही रन बनाकर आउट हुए, जबकि अर्पित राणा ने 38 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 50 रन की पारी खेली। इनके अलावा रौनक वाघेला ने 17 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाए।

विपक्षी टीम की ओर से मनन भारद्वाज ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके, जबकि अनिरुद्ध चौधरी और तिशांत डाबला ने दो-दो विकेट निकाले। इसके जवाब में वेस्ट दिल्ली लायंस ने 17.3 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। टीम को 16 के स्कोर पर अंकित कुमार (2) के रूप में झटका लगा। इसके बाद कृष यादव 37 रन का योगदान देकर पवेलियन लौट गए।

वेस्ट दिल्ली लायंस 7.5 ओवरों के खेल तक 2 विकेट गंवाकर 55 रन बना चुकी थी। यहां से आयुष दोसेजा ने कप्तान नितीश राणा के साथ 86 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई। आयुष ने 49 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों की मदद से नाबाद 54 रन बनाए, जबकि राणा ने 26 गेंदों में 45 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 2 छक्के और 4 चौके शामिल थे। विपक्षी खेमे से रोहित यादव और मयंक रावत ने एक-एक विकेट हासिल किया।

एजेंसी इनपुट के साथ

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान