वसीम अकरम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

भारत-पाक भिड़ंत पर वसीम अकरम की अपील, खेल में रहे रोमांच, पर मर्यादा बनी रहे

Wasim Akram on IND PAK Match: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी पहली बार आमने-सामने होंगे। इस मुकाबले को लेकर वसीम अकरम काफी उत्सुक दिखाई दे रहे हैं।

संजय सिंह बिष्ट

Asia Cup 2025: इस साल एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से होने वाली है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से यूएई के खिलाफ करेगी। इसके तीन दिन के बाद 14 सितंबर को टीम अपने चिर प्रतिद्वंदी के सामने होगी। भारत-पाकिस्तान के मुकाबले के लिए दोनों देशों के फैंस काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम ने दोनों देशों के फैंस को एक संदेश दिया है।

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने एशिया कप 2025 में भारत पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। उन्होंने दोनों देशों के खिलाड़ियों और फैंस से अनुशासन बनाए रखते हुए 'कड़ी मेहनत और आक्रामकता से खेलने' को कहा है।

दोनों देशों के फैंस से अनुशासन की उम्मीद- वसीम अकरम

एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को हाईवोल्टेज मैच खेला जाना है। वसीम अकरम ने टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट से कहा, "मुझे भरोसा है कि एशिया कप का यह मुकाबला मनोरंजक होगा। उम्मीद है कि खिलाड़ी और प्रशंसक, दोनों अनुशासित रहेंगे और अपनी सीमा नहीं लांघेंगे। फैंस को अनुशासन दिखाना चाहिए। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबलों को दुनियाभर में अरबों लोग देखते हैं।"

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी पहली बार आमने-सामने होंगे। अकरम ने कहा, "अगर भारतीय देशभक्त हैं और अपनी टीम को जीतते हुए देखना चाहते हैं, तो पाकिस्तानी फैंस भी अपने मुल्क की जीत चाहते हैं। भारत बेहतर फॉर्म में है। वह इस टूर्नामेंट में प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगा, लेकिन जो टीम उस दिन दबाव को सबसे बेहतर तरीके से झेल पाएगी, वही जीतेगी।"

इसके आगे उन्होंने कहा कि "एशिया कप 2025 दुनियाभर के फैंस के लिए एक शानदार अनुभव होगा। मैं चाहता हूं कि भारत और पाकिस्तान के बीच फिर से टेस्ट सीरीज शुरू हो।"

आठ देशों के इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान 14 सितंबर को दुबई में आमने-सामने होंगे। सुपर 4 चरण में दोनों देशों के बीच 21 सितंबर को दूसरा मुकाबला होने की संभावना है। अगर दोनों ही देश फाइनल में पहुंचे, तो फैंस को एक ही टूर्नामेंट में तीसरी बार हाईवोल्टेज मैच देखने को मिल सकता है।

ग्रुप-ए में भारत के साथ पाकिस्तान, ओमान और यूएई की टीमें मौजूद हैं। भारत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ मुकाबले के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगा, जिसके बाद 14 सितंबर को टीम इंडिया की भिड़ंत पाकिस्तान से होगी। भारत 19 सितंबर को अपने तीसरे मुकाबले में ओमान को चुनौती देगा।

एजेंसी इनपुट के साथ

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी

Cyclone Arnab: 53 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल