भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

लाइन क्रॉस की तो मुश्किल...IND vs PAK मुकाबले से पहले पूर्व दिग्गज ने दी चेतावनी

Wasim Akram on IND vs PAK Match: 14 सितंबर को एशिया कप 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाना है। इस दिन टीम इंडिया अपने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरने वाली है।

संजय सिंह बिष्ट

Asia Cup 2025: इस साल एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से होने वाली है। वहीं, टीम इंडिया टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से होने वाली है। वहीं, 14 सितंबर को सूर्यकुमार की अगुवाई में टीम इंडिया अपने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। ये एशिया कप 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला होगा। इस मैच के लिए अभी से चर्चा शुरु हो चुकी है। हालांकि मौजूदा वक्त में टीम इंडिया का स्तर पाकिस्तानी टीम से काफी उपर है, लेकिन ये दोनों टीमों जब मैदान पर एक दूसरे के खिलाफ उतरती हैं, तब प्रेशर दोनों तरफ होता है।

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले पर फैंस व पूर्व खिलाड़ियों के बयान सामने आने लगे हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम का बयान सामने आया है। इस दौरान उन्होंने फैंस से लाइन क्रॉस न करने की गुजारिश की है। उन्होंने कहा है कि ये मुकाबला मनोरंजन वाला है। इस दौरान फैंस व खिलाड़ी लाइन क्रॉस न करें।

एशिया कप में 14 सितंबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज खिलाड़ी वसीम अकरम ने कहा है कि "मुझे पता है कि यह मैच काफी मनोरंजन वाला होगा, एकदम दूसरे भारत-पाकिस्तान मैचों की तरह। हालांकि, मुझे उम्मीद है कि खिलाड़ी और फैंस दोनों ही अनुशासन में रहेंगे और उन्हें लाइन क्रॉस नहीं करकना चाहिए।"

इसके आगे उन्होंने कहा कि "अगर भारतवासी देशप्रेमी हैं और चाहते हैं कि उनकी जीत हो, तो पाकिस्तानी पैंस के लिए भी कुछ ऐसा ही कहा जा सकताहै। टीम इंडिया हाल में अच्छी फॉर्म से गुजर रही है और वो फेवरेट्स के रूप में शुरुआत करेंगे, लेकिन उस दिन जो लोग बेहतर तरीके से दबाव को संभाल लेंगे, उनकी जीत होगी।"

एशिया कप 2025 के लिए भारत-पाकिस्तान का स्क्वॉड

टीम इंडिया: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह।

टीम पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हरिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), हसन नवाज, वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी और सुफियान मोकिम

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!