विराट कोहली और अर्शदीप सिंह (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

तेरी भी पक्की थी...विराट कोहली ने अर्शदीप सिंह को किया ट्रोल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

Virat Kohli trolls Arshdeep Singh: विराट कोहली ने अर्शदीप सिंह को बुरी तरह ट्रोल किया। अर्शदीप ने मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली के साथ एक रील बनाया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

उज्जवल सिन्हा

Virat Kohli Savagely Trolls Arshdeep Singh: भारत ने विशाखापत्तनम में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में साउथ अफ्रीका को हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मेहमान टीम 270 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने दमदार प्रदर्शन करते हुए चार-चार विकेट अपने नाम किए।

जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही। ओपनर यशस्वी जायसवाल और कप्तान रोहित शर्मा ने 135 रनों की मजबूत साझेदारी की, जिसमें यशस्वी ने बेहतरीन शतक लगाया। लक्ष्य के बेहद करीब पहुंचने के बाद विराट कोहली ने 45 गेंदों में तेज़तर्रार 65 रन बनाकर मैच का अंत किया और टीम को जीत दिलाई। इस जीत के बाद विराट कोहली और अर्शदीप सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विराट-अर्शदीप का वीडियो वायरल

सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने विराट कोहली के साथ एक रील बनाया। अर्शदीप ने मजाक में कहा कि अगर लक्ष्य थोड़ा बड़ा होता तो कोहली तीसरी लगातार सेंचुरी भी जड़ देते। अर्शदीप ने कोहली से कहा, "पाजी, रन कम रह गए, सेंचुरी आज पक्की थी वैसे।" उसके बाद कोहली ने भी तुरंत जवाब देते हुए कहा कि टॉस जीत गए, नहीं तो तेरी पक्की थी ड्यू में। दोनों की यह मजेदार बातचीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है। अर्शदीप अपनी ह्यूमर से भरपूर रील्स के लिए वैसे भी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

सीरीज जीतने के बाद कोहली ने क्या कहा?

सीरीज में दो शतक जमाकर विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। उनके इस प्रदर्शन ने 2027 विश्व कप के लिए उनकी दावेदारी को और मजबूत कर दिया है। मैच के बाद कोहली ने अपने फॉर्म को लेकर कहा कि लंबे समय बाद वह इस स्तर की बल्लेबाज़ी कर रहे हैं और खुद को मानसिक रूप से बेहद मुक्त महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो, इस सीरीज में जिस तरह से मैंने खेला है, वह मेरे लिए सबसे संतोषजनक बात रही है। मुझे नहीं लगता कि पिछले 2-3 सालों में मैंने इस लेवल पर खेला है। जब मैं बीच में इस तरह बैटिंग कर पाता हूं, तो इससे टीम को बहुत मदद मिलती है।

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी