विराट कोहली के शतक पर रोहित शर्मा ने क्या कहा था? अर्शदीप सिंह ने किया बड़ा खुलासा, वायरल हुआ VIDEO

Arshdeep Singh 'Leaks' Rohit Sharma's Reaction: अर्शदीप सिंह ने विराट कोहली के शतक के बाद रोहित शर्मा की मजेदार प्रतिक्रिया का वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने लोकप्रिय मीम लाइन सुनाकर सबको हंसाया।
विराट कोहली के शतक पर रोहित शर्मा ने क्या कहा था? अर्शदीप सिंह ने किया बड़ा खुलासा, वायरल हुआ VIDEO
रोहित शर्मा, विराट कोहली और अर्शदीप सिंह (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Arshdeep 'Leaks' What Rohit Said On Kohli's 100: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार शतकीय पारी खेली। विराट के शतक पूरा करने के बाद रोहित शर्मा ने डगआउट से कुछ कहा था। जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने बताया कि रोहित ने क्या कहा था।

अर्शदीप सिंह सोमवार को एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह दिखाते हैं कि रोहित शर्मा ने JSCA स्टेडियम के पवेलियन से क्या कहा जब विराट कोहली ने पहले ODI में शतक पूरा किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा कोहली का शतक मनाते हुए काफी उत्साहित थे। वह जोरदार तालियां बजा रहे थे और उन्होंने कुछ कहा। वहीं अर्शदीप सिंह हंसने लगे।

पंजाब किंग्स ने शेयर किया वीडियो

अर्शदीप के IPL टीम पंजाब किंग्स के आधिकारिक अकाउंट पर पोस्ट किए गए वीडियो में तेज गेंदबाज गंभीरता से कहते हैं कि वह फैंस की मांग पर रोहित शर्मा की प्रतिक्रिया बता रहे हैं। लेकिन इसके बाद उन्होंने लोकप्रिय भारतीय मीम की लाइन सुनाई, “मुझे कई मैसेज मिले हैं कि विराट भाई के शतक के बाद रोहित भाई ने क्या कहा। तो मैं बता रहा हूं। उन्होंने कहा, ‘नीली परी, लाल परी, कमरे में बंद, मुझे नाडिया पसंद…’”

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और अर्शदीप की मजेदार अंदाज में दी गई प्रतिक्रिया फैंस के बीच खूब पसंद की जा रही है। अर्शदीप का यह वीडियो दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया। वहीं विराट कोहली ने पहले मुकाबले में 120 गेंदों का सामना करते हुए 135 रनों की पारी खेली थी। यह विराट का वनडे करियर में 52वां शतक था।

मुकाबले का हाल

मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। यशस्वी जायसवाल 18 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। रोहित और विराट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को 200/4 तक पहुंचाया। इसके बाद केएल राहुल (60) और रविंद्र जडेजा (32) की महत्वपूर्ण साझेदारियों ने भारत को 349/8 तक पहुंचाया।

दूसरे पारी में भारतीय तेज गेंदबाजों ने शुरुआती झटके दिए और दक्षिण अफ्रीका 11/3 पर दबाव में आ गई। टॉनी डी जोर्जी और मैथ्यू ब्रिट्ज़के की 66 रन की साझेदारी ने टीम को थोड़ी मजबूती दी। हालांकि, मार्को यानसेन और मैथ्यू ब्रिट्ज़के ने 97 रन की साझेदारी कर भारत के लिए चुनौती पेश की। कुलदीप यादव के 4 विकेट और हर्षित राणा की 3 विकेट ने मुकाबले को पलट दिया। पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने 17 रनों से जीत हासिल की। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की वन-डे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब दोनों टीमों की नजरें दूसरे मैच पर हैं, जो बुधवार को रायपुर में खेला जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com