विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

एशिया कप से पहले विराट कोहली ने शुरू की प्रैक्टिस, जल्द इस टीम के सामने दिखेंगे खेलते

Virat Kohli Returns To Cricket Practice: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए विराट कोहली ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है। विराट ने लंदन में नईम अमीन की अकादमी में ट्रेनिंग शुरू कर दी है।

उज्जवल सिन्हा

Virat Kohli Returns To Cricket Practice: आईपीएल 2025 के बाद विराट कोहली कोई क्रिकेटिंग एक्शन में नहीं दिखें हैं। उन्होंने इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वहीं टी20 क्रिकेट से उन्होंने वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतते ही अलविदा कह दिया था। अब वो सिर्फ वनडे खेलते ही दिखाई देंगे और उसके लिए उन्होंने अभ्यास भी शुरू कर दी है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले टीम इंडिया स्टार बल्लेबाज विराट कोहली क्रिकेट की पिच पर लौट आए हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस के सहायक कोच नईम अमीन की मौजूदगी में अभ्यास किया। कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "हिट में मदद के लिए शुक्रिया, भाई। आपको देखकर हमेशा अच्छा लगता है।" उन्होंने सेशन के दौरान अमीन के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की।

नईम अमीन ने भी शेयर की स्टोरी

अमीन ने अपने अकाउंट पर स्टोरी दोबारा शेयर करते हुए कहा, "भाई, आपको देखकर अच्छा लगा! जल्द ही मिलते हैं।" अमीन बर्कशायर, बकिंघमशायर और लंदन में माइटी विलो अकादमी चलाते हैं और इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सनराइजर्स हैदराबाद के कोचिंग स्टाफ में थे। इससे पहले भारत के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी अच्छे अभ्यास सत्रों के लिए अमीन की अकादमी में आ चुके हैं।

वनडे और आईपीएल खेलते दिखेंगे विराट कोहली

विराट कोहली टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। कोहली का ध्यान अब पूरी तरह से भारत के लिए वनडे और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की प्रतिबद्धताओं पर है।

कोहली ने 302 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 14,181 रन बनाए हैं। उन्होंने आखिरी बार आईपीएल 2025 के फाइनल में शानदार पारी खेली थी।विराट कोहली ने 43 रनों की पारी खेली थी, जिससे आरसीबी ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए खिताबी मुकाबले में पंजाब किंग्स को छह रनों से हराकर आखिरकार अपनी पहली ट्रॉफी जीती थी।

कोहली को फिर से मैदान पर देखने के लिए प्रशंसक बेताब हैं। हालांकि, फैंस को अभी अक्टूबर माह तक इंतजार करना होगा। भारत को यूं तो अगस्त में बांग्लादेश में तीन एकदिवसीय मैच खेलने थे, लेकिन बीसीसीआई और बीसीबी के बीच आपसी सहमति से यह श्रृंखला सितंबर 2026 तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

19 अक्टूबर से दिखेंगे खेलते

कोहली और रोहित शर्मा, जो टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से भी दूर हैं, दोनों के भारत के ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के दौरे के एकदिवसीय चरण के लिए वापसी करने की उम्मीद है। 19 अक्टूबर से पर्थ स्टेडियम में यह टूर्नामेंट शुरू होगा। इसके बाद 23 और 25 अक्टूबर टूर्नामेंट के अन्य मैच खेले जाएंगे। (आईएएनएस)

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक