विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

IPL 2026 में क्या RCB 5 विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेल रही है? Virat Kohli ने दिया मजेदार जवाब, वायरल हुआ VIDEO

Virat Kohli: आईपीएल 2026 में आरसीबी ने जीत से शुरुआत की। विराट कोहली ने विदेशी खिलाड़ी वाले मजाक पर जवाब दिया और मेहनत, आत्मविश्वास व जीत के असली मायनों पर अपनी बात रखी।

उज्जवल सिन्हा

Virat Kohli Respond on Naga's Questions: आईपीएल 2026 की शानदार शुरुआत हो चुकी है। आईपीएल 2025 की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इस सीजन की शुरुआत भी जीत के साथ की है। आरसीबी ने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया। वहीं अब आरसीबी का अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के साथ रविवार क खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले विराट कोहली और नागा का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

आरसीबी के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली पर विदेशी खिलाड़ी होने का आरोप लगाया। जिसका जवाब कोहली ने मजेदार तरीके से दिया।नागा ने विराट से पूछा कि लोग कह रहे हैं कि आरसीबी प्लेइंग इलेवन में 5 विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेल रही है। इसके जवाब में विराट ने कहा, "क्या आपको लगता है कि मैं विदेशी खिलाड़ी हूं? आप ये सवाल विदेशी खिलाड़ियों से पूछिए। मैं विदेशी खिलाड़ी नहीं हूं।"

आईपीएल के नियम के मुताबिक किसी भी टीम की प्लेइंग इलेवन में सिर्फ 4 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। विराट कोहली लंदन में रहते हैं और अंतरराष्ट्रीय मैचों या फिर आईपीएल के लिए भारत आते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर उन पर विदेशी खिलाड़ी होने के मीम्स बनाए जाते हैं।

आईपीएल 2025 जीतने पर Virat Kohli की प्रतिक्रिया

नागा ने विराट कोहली से पूछा कि आईपीएल 2025 का खिताब जीतने के बाद कैसा महसूस हुआ? इसके जवाब में कोहली ने कहा, लंबे समय से हमें इस खिताब का इंतजार था। जीतने के बाद काफी हल्का महसूस हुआ। वहीं टीम में आ रही नई प्रतिभाओं से असुरक्षा को लेकर कोहली ने कहा कि मुझे कई दिक्कत नहीं है। विराट ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मैं आपके साथ हो जाउंगाा। राजा बाबू फिल्म की तरह आप राजा बाबू बनना और मैं शक्ति कपूर बनूंगा।

विराट, आप हर साल नए हेयरस्टाइल और टैटू के साथ आते हैं। मैं यह जानना चाहता हूं कि आप इसकी तैयारी कैसे करते हैं। क्या आप अपने लुक के बारे में 5-6 लोगों के साथ चर्चा करते हैं? विराट ने इस सवाल के जवाब में कहा, "क्या आपको लगता है कि मैं अपना लुक दिखाने के लिए आता हूं? मुझे जिस तरह का हेयरस्टाइल और टैटू अच्छा लगता है, मैं वैसा करवाता हूं। अगर आपको अच्छा महसूस होता है, तो आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं।"

Virat Kohli के लिए जीत के असली मायने क्या हैं?

जीत के वास्तविक अर्थ पर कोहली ने कहा कि "जीत कड़ी मेहनत, खेल के प्रति कमिटेड रहने के लिए आपके किए गए सभी त्यागों का नतीजा है। यह सब एक तरह का भरोसा, एक इनाम, यह जानने के रूप में आता है कि आपने अपना समय बर्बाद नहीं किया है। बहुत से लोग हार से सीखते हैं, लेकिन बहुत से लोग बहुत निराश भी हो सकते हैं। इसलिए जब आप बहुत मेहनत के बाद जीतते हैं, तो इससे आपको अपनी मेहनत के साथ न्याय का एहसास होता है, और आपको और मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है।"

India Argentina Army: भारत-अर्जेंटीना के 35 जवानों का मिशन माउंट कामेट, 7,756 मीटर ऊंची चोटी पर लहराएगा तिरंगा

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पेलेट गन केस में दर्ज हो रही FIR

इनके PDA का P पिछड़ा से पंडित हो गया…एक दिन पाकिस्तान कर देंगे, CM योगी बोले- गिरगिट की तरह रंग बदलती है सपा

FIR दर्ज होते ही राहुल गांधी ने खत्म किया धरना, बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम

झारखंड में भर्ती घोटाले पर देवेंद्र महतो का बड़ा ऐलान, 24 अगस्त से ‘भर्ती सुधार यात्रा’, सरकार को दी चेतावनी