विराट कोहली और हारिस रऊफ सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

T20 वर्ल्ड कप 2022 के उन 2 छक्कों को याद कर क्या बोले विराट कोहली? हारिस रऊफ को लेकर किया बड़ा खुलासा

T20 World Cup IND vs PAK: विराट कोहली ने हारिस रऊफ की जमकर तारीफ की है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के ऐतिहासिक मैच और रऊफ के खिलाफ लगाए दो यादगार छक्कों को याद करते हुए बड़ा बयान दिया है।

राहुल उपाध्याय

Highlights

  • विराट कोहली ने पाकिस्तानी गेंदबाज हारिस रऊफ के जमकर की तारीफ

  • विराट ने भारत-पाकिस्तान के बीच खेले टी-20 विश्व कप को किया याद

  • स्टार स्पोर्ट्स के यूट्यूब चैनल पर 'स्पोर्ट्स फाइल्स' इंटरव्यू में दिया बयान

Virat Kohli Statement Regarding Haris Rauf: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज हारिस रऊफ की जमकर सराहना की है। टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए उस ऐतिहासिक मुकाबले को याद करते हुए कोहली ने रऊफ की गेंदबाजी और उनकी विविधताओं पर खुलकर अपनी बात रखी है।

दरअसल, हाल ही में स्टार स्पोर्ट्स के यूट्यूब चैनल पर 'स्पोर्ट्स फाइल्स' इंटरव्यू में कोहली ने बताया है कि वे हारिस रऊफ को सिडनी के नेट्स के दिनों से जानते हैं।

हारिस रऊफ की गेंदबाजी के मुरीद हुए किंग कोहली

विराट कोहली ने हारिस रऊफ की गेंदबाजी की खूबियों का जिक्र करते हुए उनकी रफ्तार और वैरिएशन की तारीफ की। कोहली ने कहा कि वह लगातार 145 किमी/घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं। उनकी बाउंसर बेहद खतरनाक होती हैं, साथ ही उनके पास कमाल के स्लोअर वन और सटीक यॉर्कर हैं।

सिडनी नेट्स से है पुराना कनेक्शन

इंटरव्यू के दौरान विराट ने पुराना किस्सा साझा करते हुए बताया कि हारिस रऊफ के लिए उनके मन में सम्मान आज का नहीं है। जब हारिस रऊफ सिडनी में नेट्स पर भारतीय बल्लेबाजों को गेंदबाजी किया करते थे, कोहली तब से ही उनकी प्रतिभा और गेंदबाजी की सराहना करते आ रहे हैं।

MCG की मुश्किल परिस्थिति और कोहली की हैरानगी

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के उस महामुकाबले को याद करते हुए कोहली ने माना कि मैच की शुरुआत भारत के लिए बेहद झटकेदार थी। उन्होंने बताया कि जब हमारे शुरुआती चार विकेट बेहद जल्दी गिर गए थे तो मैं खुद भी हैरान था कि इतनी जल्दी ऐसा कैसे हो गया। उस वक्त भारतीय टीम गहरे दबाव में थी।

तकनीक नहीं, सिर्फ बाउंड्री पर था ध्यान

मैच के आखिरी ओवरों में जब भारत को जीत के लिए नामुमकिन से दिखने वाले रन चाहिए थे और सामने हारिस रऊफ 19वां ओवर फेंक रहे थे, तब विराट कोहली के दिमाग में एक अलग ही रणनीति चल रही थी।

कोहली ने खुलासा किया कि उस वक्त मैं तकनीकी रूप से अच्छा दिखने के लिए नहीं खेल रहा था। मेरे दिमाग में सिर्फ बाउंड्री लगाने का विचार था। मुझे पता था कि अगर मैं गेंद को सीधे बल्ले से सही एरिया में हिट करूंगा, तो टीम को इस मुश्किल से निकाल सकूंगा।

उन दो छक्कों ने बदल दिया था इतिहास

हारिस रऊफ की तेज और कसी हुई गेंदबाजी के खिलाफ विराट कोहली ने बैक-टू-बैक दो छक्के जड़े थे। इनमें से पहला छक्का, जो उन्होंने रऊफ के सिर के ऊपर से सीधे स्टैंड्स में मारा था, क्रिकेट इतिहास के सबसे प्रतिष्ठित शॉट्स में शुमार हो चुका है। कोहली के इन दो छक्कों ने ही मैच का पूरा पासा पलट दिया था और भारत को एक हारी हुई बाजी में ऐतिहासिक जीत दिलाई थी।

जलगांव में आरएसएस के पथसंचलन के दौरान पथराव और विरोध-प्रदर्शन, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

...असहाय दर्शक बनकर नहीं रह सकते, मिडिल ईस्ट संकट को लेकर एस जयशंकर का बयान; संवाद और कूटनीति को जरूरी बताया

UP चुनाव से पहले कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, लखनऊ में 200 सीट हक है हमारा के पोस्टर; अखिलेश की बढ़ेगी टेंशन?

कांग्रेस ने ECI के विरोध में रैली के बीच सांसदों को भेजा पत्र, 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक दिल्ली में रहने को कहा

ऑपरेशन सिंदूर में भारत का महाप्रहार! एयर चीफ का बड़ा बयान, बोले- कोई टारगेट IAF पहुंच से बाहर नहीं