विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

विराट कोहली ने गौतम गंभीर को किया इग्नोर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत के बाद वायरल हुआ VIDEO

Virat Kohli Ignore Gautam Gambhir: भारत की जीत के बाद ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली ने गौतम गंभीर को इग्नोर किया।

उज्जवल सिन्हा

Virat Kohli Ignore Gautam Gambhir After India's Win: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची में खेले गए पहले वनडे मैच के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट कोहली अपने फोन में व्यक्त दिख रहे हैं। वो अपना फोन चलाते हुए गौतम गंभीर को नजरअंदाज करके आगे बढ़ गए।

गंभीर इस दौरान विराट कोहली की ओर देख रहे थे, जिसे कैमरे ने कैद कर लिया और अब इसका वीडिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विराट फोन में देखते हुए आगे निकल गए और गंभीर से कोई बातचीत नहीं की। इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया में यह चर्चा का विषय बन गया है। कुछ फैंस ने इसे टीम के भीतर चल रही कथित खटास और गंदे रिश्तों से जोड़ा है।

दूसरे वनडे से पहले हो सकती है बैठक

रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और टीम के सीनियर खिलाड़ियों और मैनेजमेंट के बीच बढ़ती अनबन को लेकर बैठक बुलाने का विचार कर रहा है। यह बैठक संभवतः दूसरे वनडे से पहले रायपुर में हो सकती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ी जैसे विराट कोहली और रोहित शर्मा और कोच गौतम गंबीर के बीच संवाद की कमी देखी जा रही है। बीसीसीआई को इस स्थिति से भी नाराजगी है। वहीं बीसीसीआई इस बात से भी खफा है कि गंभीर को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।

कोहला का 52वां शतक

हालांकि, इस मैच में कोहली और रोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया। कोहली ने 135 रन बनाकर अपने वनडे करियर का 52वां शतक पूरा किया, जबकि रोहित ने अर्धशतक लगाया और वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड भी तोड़ा। भारत ने इस मैच में दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बनाई।

ऐसा रहा मुकाबले का हाल

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 349 रन बनाए थे। विराट कोहली के 135 के अलावा, रोहित शर्मा ने 57 और कप्तान केएल राहुल ने 60 रन की पारी खेली। रवींद्र जडेजा ने 32 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका मैथ्यू ब्रिट्ज्के के 72, मार्को जानसेन के 39 गेंद पर 3 छक्के और 8 चौकों की मदद से 70 और कॉर्बिन बोश ने 51 गेंद पर छक्के और 5 चौकों की मदद से 67 रन की पारी के बावजूद 49.2 ओवर में 332 रन पर सिमट गई और 17 रन से मैच हार गई।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन