विराट को कोहली का वायरल वीडियो (सौजन्य-एक्स) 
क्रिकेट

मैदान में फिर दिखा विराट का अग्रेशन, हेड को देते रहे चुनौती, हाथ भी नहीं मिलाया, अब हुए ट्रोल, देखें VIDEO

Virat Kohli Viral Video: RCB और SRH के बीच मैच में, विराट कोहली का आक्रामक अंदाज एक बार फिर देखने को मिला। हालांकि, जैसे-जैसे यह वीडियो वायरल हो रहा है, उन्हें अब ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

प्रिया जैस

Virat Kohli Vs Travis Head Video: क्रिकेट के मैदान में विराट कोहली के आक्रामक रूख को सभी जानते है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी की हार पर एक बार फिर विराट कोहली का आक्रामक रूप देखने को मिला। आईपीएल 2026 में शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 55 रनों से हराया।

इस मुकाबले के दौरान विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच जुबानी जंग देखने को मिली। अपनी पारी के दौरान विराट कोहली अपना बल्ला चलाने के बाद ट्रेविस हेड को उकसाते हुए देखे गए। वे लगातार हर बल्ले के बाद ट्रेविस हेड की ओर देखकर गुस्से में उन्हें कुछ कहते हुए नजर आए। लेकिन ट्रेविस हेड ने ना कोई जवाब दिया और ना ही कोई अग्रेशन दिखाया।

कोहली और हेड में जुबानी जंग

मैदान में हाथ भी नहीं मिलाया

मुकाबला के अंत में हार के बाद भी विराट कोहली का गुस्सा शांत नहीं हुआ। मैच खत्म होने के बाद भी विराट कोहली ने ट्रैविस हेड से हाथ तक नहीं मिलाया और आगे बढ़ गए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि मैच के बाद कोहली सनराइजर्स हैदराबाद के बाकी सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाते हैं, लेकिन वह हेड की तरफ देखते तक नहीं हैं। हालांकि, हेड ने विराट से हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ आगे भी बढ़ाया, लेकिन वह एसआरएच के सलामी बल्लेबाज को नजरअंदाज करके आगे निकल गए। सोशल मीडिया पर इस बर्ताव के लिए कोहली की जमकर आलोचना हो रही है।

दरअसल, मैच के दौरान कोहली और ट्रेविस हेड आपस में उलझते हुए दिखाई दिए। पहली पारी में ट्रेविस हेड के आउट होने के बाद कोहली ने काफी आक्रामक जश्न मनाया था, जो हेड को पसंद नहीं आया था। इसके बाद आरसीबी की पारी के दौरान कोहली वेंकटेश अय्यर द्वारा लगाए जा रहे चौके-छक्कों के बाद हेड की तरफ देखते हुए बार-बार तंज कसते हुए नजर आए। हेड भी शांत नहीं रहे और उन्होंने भी इशारों-इशारों में विराट को जवाब दिया। एक वीडियो में विराट हेड को उनके सामने गेंदबाजी करने की चुनौती देते हुए भी नजर आए।

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम आरसीबी

आपको बताते चलें, कि राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 255 रन लगाए। अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 56 रन बनाए। वहीं, ईशान किशन ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 46 गेंदों में 79 रनों की दमदार पारी खेली।

256 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 200 रन ही बना सकी। टीम की ओर से रजत पाटीदार ने 56 रनों की कप्तानी पारी खेली, जबकि वेंकटेश अय्यर ने अपनी पारी में 19 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और चार छक्कों की मदद से 44 रन बनाए। वहीं, क्रुणाल पांड्या 41 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा