विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से पहले कोहली ने लिया बड़ा फैसला, नई मैनेजमेंट टीम से की अपनी सांठगांठ

भारत के स्टार बल्लेबाज एवं पूर्व कप्तान विराट कोहली ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से पहले अपनी नई मैनेजमेंट टीम का ऐलान कर दिया है। विराट कोहली ने बताया कि नई प्रबंधन फर्म उनके सभी व्यावसायिक हितों को संभालेगी।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत के स्टार बल्लेबाज एवं पूर्व कप्तान विराट कोहली ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से पहले अपनी नई मैनेजमेंट टीम का ऐलान कर दिया है। विराट कोहली ने बताया कि नई प्रबंधन फर्म उनके सभी व्यावसायिक हितों को संभालेगी। कुछ महीने पहले एक रिपोर्ट आई थी कि विराट कोहली ने कॉर्नरस्टोन नामक प्रतिष्ठत सेलिब्रिटी प्रबंधन कंपनी के साथ अपना संबंध समाप्त कर लिया है। जिसमें उनके लंबे समय से मैनेजर रहे बंटी सजदेह भी शामिल थे।

विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि मैं स्पोर्टिंग बियॉन्ड के साथ एक नई शुरुआत को लेकर उत्साहित हूं। जो पिछले कुछ समय से मेरे साथ काम रह रही है। ये मेरी लाइफ का नया अध्याय है और मैं अपनी टीम के साथ काम करने के लिए तैयार हूं। स्पोर्टिंग बियॉन्ड की टीम मेरे लक्ष्य को शेयर और पूरी पारदर्शिता के साथ काम करती है।

विराट कोहली की दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में कई उपलब्धियाँ हासिल की हैं। इस साल, वह टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे, हालांकि उन्होंने अब टी20 प्रारूप से संन्यास लेने का निर्णय लिया है। कोहली अब केवल टेस्ट और वनडे क्रिकेट में खेलते हुए नजर आएंगे। वह 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाली बहुप्रतीक्षित पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम का हिस्सा होंगे।

कोहली का करियर

विराट कोहली ने टेस्ट में 118 मैचों में 9040 रन बनाए। टेस्ट में उन्होंने 47.83 के औसत से रन बनाए हैं। जिसमें 29 शतक और 31 अर्धशतक शामिल है। वहीं वनडे क्रिकेट में 295 मैचों में 13906 रन बनाए हैं। वनडे में 58.18 की औसत से रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 50 शतक और 72 अर्धशतक लगाए हैं। हालांकि अब कोहली का करियर कितना लंबा चलता है यह देखना होगा ।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन मामले में एक्शन, धारा 163 के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर; मामले में कौन बना आरोपी?

राहुल गांधी ने लॉन्च किया सत्याग्रह प्लेटफॉर्म, संसद से सड़क तक साथ देने का किया वादा, बताया इसका उद्देश्य

Pargat Singh: पूरी लगन से करूंगा सेवा, पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही बोले परगट सिंह, पार्टी का जताया आभार

आंध्र प्रदेश में दवा फैक्ट्री में फटा बॉयलर, चार लोगों ने तोड़ा दम; जांच में जुटी पुलिस

भारतीय एजेंसी के हत्थे चढ़ा एक और कुख्यात! तुर्की से नवप्रीत सिंह को डिपोर्ट कर लाया, कैसे हुआ था फरार?