विदर्भ की टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Ranji Trophy: विदर्भ के लिए दोनों पारियों में ध्रुव ने जड़ा शतक, ओडिशा को 100 रन से दी करारी शिकस्त

Vidarbha vs Odisha: विदर्भ ने जामठा स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ‘ए’ के मैच में ओडिशा को 100 रन से हराया। ध्रुव शौरी ने दोनों पारियों में शतक लगाकर मैन ऑफ द मैच बने।

उज्जवल सिन्हा

Ranji Trophy 2025-26: वीसीए के जामठा स्टेडियम में मंगलवार को समाप्त हुए रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ‘ए’ के 4 दिवसीय मुकाबले में विदर्भ ने ओडिशा को 100 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ विदर्भ ने 6 अंक हासिल कर ग्रुप तालिका में 18 पॉइंट के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त कर लिया है।

ओडिशा को 345 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन सुबह 44/0 से आगे खेलना था। सलामी बल्लेबाज स्वास्तिक सामल (65) और गौरव चौधरी (46) ने पहली विकेट के लिए 100 रन जोड़कर टीम को मजबूत शुरुआत दी लेकिन पार्थ रेखड़े ने दोनों को जल्दी-जल्दी आउट कर मैच का रुख पलट दिया।

कप्तान सुब्राशु सेनापति (27) और संदीप पटनाईक (28) ने कुछ देर संघर्ष किया, मगर प्रफुल हिंगे की दोहरी सफलता ने ओडिशा की पारी को झकझोर दिया। ओडिशा की पूरी टीम आखिरकार 84 ओवरों में 244 रन पर सिमट गई। रेखड़े ने 5 विकेट (5/80) लेकर मैच में निर्णायक भूमिका निभाई, जबकि हिंगे ने 3/41 का योगदान दिया।

दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले विदर्भ के तीसरे खिलाड़ी बने शौरी

इससे पहले विदर्भ ने पहली पारी में 286 रन बनाए थे जिसमें ध्रुव शौरी ने शानदार 144 रन ठोके. ओडिशा की पहली पारी 160 रन पर सिमटी जहां गौरव फरदे (4/28) और रेखड़े (3/31) ने घातक गेंदबाजी की। दूसरी पारी में विदर्भ ने 218/2 घोषित की जिसमें अमन मोखाड़े (101*) और ध्रुव शौरी (101) ने शतक लगाए। ध्रुव शौरी दोनों पारियों में शतक लगाने वाले विदर्भ के तीसरे खिलाड़ी बने और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ घोषित किया गया।

संक्षिप्त स्कोर 

  • वीसीए स्टेडियम, जामठा (8-11 नवंबर 2025)
  • टॉस : विदर्भ ने बल्लेबाजी चुनी
  • विदर्भ 1st पारी : 286 ऑल आउट (ध्रुव शौरी 144, आर. समर्थ 49; संबित बराल 3/69)
  • ओडिशा 1st पारी : 160 ऑल आउट (सुब्राशु सेनापति 41; गौरव फर्डे 4/28, पार्थ रेखड़े 3/31)
  • विदर्भ 2nd पारी : 218/2 घोषित (अमन मोखड़े 101, ध्रुव शौरी 101)
  • ओडिशा 2nd पारी : 244 ऑल आउट (स्वास्तिक सामल 65, गौरव चौधरी 47; पार्थ रेखाडे 5/80, प्रफुल हिंगे 3/41)
  • परिणाम : विदर्भ 100 रन से विजयी
  • प्लेयर ऑफ द मैच : ध्रुव शौरी
  • अंक : विदर्भ 6, ओडिशा 0

रणजी ट्रॉफी में एलीट ग्रुप ए का अंक तालिका

स्थान टीम मैच (P) जीत (W) हार (L) बिना रिज़ल्ट (NR) अंक (Pts) नेट रन रेट (NRR)
1 विदर्भ (VID) 4 2 0 0 19 +0.835
2 झारखंड (JHKD) 4 2 0 0 18 +0.656
3 आंध्र प्रदेश (AP) 4 2 0 0 15 +0.953
4 उत्तर प्रदेश (UP) 4 1 0 1 13 +0.888
5 बड़ौदा (BRD) 4 1 0 1 11 +0.288
6 तमिलनाडु (TN) 4 0 2 0 4 -0.918
7 ओडिशा (ODSA) 4 0 3 0 1 -0.387
8 नगालैंड (NGL) 4 0 3 0 1 -2.228

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल के नदिया में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, अरुणाचल के अंजाव में बाढ़

सरकार गिराने के लिए काले जादू का सहारा! शिवमोगा के मंदिर में क्या हुआ कि CM रेवंत रेड्डी ने BRS पर लगाए आरोप

ससुराल मेरी और मजे तुम उड़ाते हो, जब बड़े भाई ने अटलजी से मजाक में कही थी यह बात

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी