हर्ष दुबे (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: असम के कप्तान रियान पराग पर आज भारी पड़ेगा विदर्भ? जानें क्यों बढ़ी टेंशन!

Syed Mushtaq Ali Trophy: विदर्भ लगातार दो जीत के बाद आज असम के खिलाफ हैट्रिक बनाने उतरेगा। 63% जीत के चांस के साथ टीम नॉकआउट की उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी।

प्रिया जैस

Vidarbha vs Assam: लगातार 2 जीत के साथ टेबल में चौथे स्थान पर काबिज विदर्भ सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में गुरुवार को असम के सामने जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से मैदान में उतरेगा। पिछले मुकाबले में केरल पर शानदार जीत हासिल करने वाली विदर्भ टीम पूरे जोश के साथ मैदान में उतरेगी और नॉकआउट में पहुंचने की अपनी उम्मीद को जीवंत रखना चाहेगी।

विदर्भ ने कड़े प्रतिद्वंद्वी केरल के सामने जिस तरह एकजुट होकर प्रदर्शन किया है उससे माना जा रहा है कि असम के सामने टीम को जीत हासिल करने में अधिक दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। रिकॉर्ड भी विदर्भ के पक्ष में है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अब तक दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों में विदर्भ ने ठोस जीत हासिल की है।

अब तक का रिकॉर्ड

2022/23 में अक्षय वाडकर की कप्तानी में टीम ने राजकोट में 6 विकेट से और 2024-25 में जितेश शर्मा की अगुवाई में विशाखापट्टनम ने 8 विकेट से असम को मात दी है। सुबह 11 बजे से खेले जाने वाले इस मुकाबले में विदर्भ की जीत का चांस 63 प्रतिशत माना जा रहा है।

रियान पराग की अगुवाई वाली असम टीम भी टेबल में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए हर हाल में मुकाबला जीतना चाहेगी। वह अभी 6वें स्थान पर है। बहरहाल मुकाबला रोमांचक और कड़ा होने की उम्मीद है। एक बार फिर विदर्भ की सलामी जोड़ी अथर्व तायड़े और अमन मोखाड़े के बल्ले से ताबड़तोड़ पारी की उम्मीद है।

पॉसिबल प्लेइंग XI

विदर्भ : हर्ष दुबे (कप्तान), अथर्व तायड़े, अमन मोखाड़े, अध्धयन डागा, ध्रुव शौरी, यश ठाकुर, पार्थ रेखड़े, वरुण बिस्ट, दर्शन नालकंडे, शिवम देशमुख, नचिकेत भूते।

असम : रियान पराग (कप्तान), देनिश दास, सुमित घड़िगांवकर, अब्दुल अजिज, शिवशंकर राय, निहार डेका, साहिल जैन, आकाश सेनगुप्ता, मुख्तार हुसैन, अविनाश चौधरी, सादक अनवर।

MLC Election Results: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

लाल बिहारी यादव कौन हैं? जिन्होंने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में BJP को हराया

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी/घंटे तक हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी