-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Vidarbha Won By 6 Wickets Against Kerala In Syed Mushtaq Ali Trophy Yash Thakur Took Fifer
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में विदर्भ ने केरल को हराया, यश के पंजे से मिली दूसरी जीत; अथर्व का पचासा
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Syed Mushtaq Ali Trophy में विदर्भ ने केरल को 6 विकेट से हराकर जीत हासिल कर ली है। इस जीत के साथ विदर्भ की टीम अंक तालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गई है। इस मुकाबले में यश-अथर्व ने शानदार प्रदर्शन किया।

यश ठाकुर (फोटो-सोशल मीडिया)
Kerala vs Vidarbha, Elite Group A: ‘करो या मरो’ के मुकाबले में विदर्भ ने मंगलवार को केरल के किले को पहली बार ध्वस्त करते हुए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी दूसरी जीत दर्ज की और नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदों को मजबूती से जिंदा रखा। यह जीत सिर्फ अंक तालिका के लिहाज से नहीं बल्कि आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा दोनों के लिए बेहद अहम रही। इस जीत के बाद विदर्भ 2 जीत और 8 अंकों के साथ तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है।
टॉस जीतकर विदर्भ ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और संजू सैमसन की कप्तानी वाली केरल टीम को 19.2 ओवर में 164 रन पर समेट दिया। संजू सैमसन (1) के जल्दी आउट होने के बाद केरल ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 92 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली थी। इस बीच तीसरा झटका रोशन कुन्नुमल (58) के रूप में लगा, जिन्हें यश ठाकुर ने आउट किया।
इसके बाद यश ने अपने शानदार स्पैल से केरल की निचली क्रम की बल्लेबाजी को पूरी तरह हिला दिया। यश ने 4 ओवर में 5/16 लेकर ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार जीता। उनके अलावा अध्ययन डागा (3/22) और नचिकेत भुते (2/18) ने भी महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।
सम्बंधित ख़बरें
CWG 2026: पीएम मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं, बोले- जुनून और उत्कृष्टता की…
IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी ने फिर जीता दिल, रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक के बाद मां को समर्पित किया खास सेलिब्रेशन
भारत की अनाहत सिंह का कमाल, इतिहास रचकर वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश के अंतिम-4 में बनाई जगह; अब खिताबी जीत पर नजर
T20 क्रिकेट में बड़ा उलटफेर! जोस बटलर ने क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, बना डाला ऐतिहासिक रिकॉर्ड
तायड़े और देशमुख ने दिलाई जीत
165 रन के लक्ष्य को विदर्भ ने 18.3 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। अथर्व तायड़े ने धैर्यपूर्ण और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 54 रन बनाए। दूसरे छोर से शिवम देशमुख (नाबाद 29 रन, 16 गेंद), वरुण बिष्ट (नाबाद 22), ध्रुव शौरी (22) और अध्ययन डागा (16) ने उपयोगी योगदान दिया। विदर्भ अब अपना अगला मुकाबला 4 दिसंबर को असम के खिलाफ खेलेगा।
सैयद मुश्ताक अली में विदर्भ के इन गेंदबाजों ने चटकाए हैं 5 विकेट
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इतिहास में विदर्भ के गेंदबाज लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन करते आए हैं, जिसमें अब तक कुल छह बार किसी गेंदबाज ने एक पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लिए हैं। इस उपलब्धि की शुरुआत 2009-10 सीजन में रवि जांगिड ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ इंदौर में 5/11 लेकर की।
यह बी पढ़ें: अर्जुन तेंदलुकर के सामने नहीं टिक पाया 23 करोड़ का खिलाड़ी, गोवा ने मध्य प्रदेश को चटाई धूल
इसके बाद उमेश यादव ने दो बार यह कारनामा दोहराया। पहली बार 2012-13 में ओडिशा के खिलाफ इंदौर में 5/18 और दूसरी बार 2023-24 में बंगाल के खिलाफ मोहाली में 5/33 लेकर। दर्शन नलकांडे ने भी दो बार इस उपलब्धि को हासिल किया। उन्होंने 2019-20 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ 5/18 और 2021-22 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 5/09 लिए। सबसे ताज़ा ‘पांच विकेट हॉल’ 2025-26 सीजन में आया, जब यश ठाकुर ने लखनऊ में केरल के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए 5/16 हासिल किए।
Vidarbha won by 6 wickets against kerala in syed mushtaq ali trophy yash thakur took fifer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Bhandara News: भंडारा से पंढरपुर वारी के लिए अतिरिक्त बस सेवा, गांव से मिलेगी सीधी बस सुविधा
Jul 24, 2026 | 01:54 PMवाराणसी बना क्लीन वॉटर ट्रांसपोर्ट का मॉडल; नमो घाट पर महापौर ने पांच इलेक्ट्रिक नौकाओं को दिखाई हरी झंडी
Jul 24, 2026 | 01:46 PMDivyanka Tripathi Twins: 41 की एक्ट्रेस ने जुड़वा बेटों संग की पहली पूजा, मंदिर में दिखा भावुक पल
Jul 24, 2026 | 01:46 PMभंडारा में पेपर लीक और छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में उग्र प्रदर्शन, बंद को मिला समर्थन
Jul 24, 2026 | 01:42 PMCWG 2026: पीएम मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं, बोले- जुनून और उत्कृष्टता की…
Jul 24, 2026 | 01:42 PMमुख्यमंत्री मोहन यादव का अनोखा अंदाज: राजगढ़ में टी स्टॉल पर खुद बनाई चाय, दुकानदारों से किया सीधा संवाद
Jul 24, 2026 | 01:40 PMCalifornia Diwali Holiday: कैलिफोर्निया कोर्ट का फैसला! नहीं मिलेगी दिवाली की सरकारी छुट्टी, कानून हुआ निरस्त
Jul 24, 2026 | 01:36 PMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM













