विदर्भ टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

नवभारत की खबर पर लगी मुहर, विदर्भ के लिए ऑफ स्पिन के नए वारिस बने गणेश भोंसले

Ganesh Bhosle: रणजी ट्रॉफी में विदर्भ के ऑफ स्पिनर गणेश भोंसले ने बड़ौदा के खिलाफ डेब्यू किया। विदर्भ 169 पर सिमटा, जबकि निनाद राठवा के 5 विकेटों से बड़ौदा ने मैच में बढ़त बनाई।

उज्जवल सिन्हा

Ranji Trophy Debut for Ganesh Bhosle: रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए के पांचवें मुकाबले में रविवार को बड़ौदा के खिलाफ ऑफ स्पिनर गणेश भोंसले का डेब्यू हुआ। ‘नवभारत’ ने रणजी सत्र की शुरुआत से पूर्व टीम के लिए ऑफ स्पिनर की जरूरत बताते हुए गणेश के विकल्प को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। 16 नवंबर को विदर्भ की टीम ने गणेश की ऑफ स्पिन पर भरोसा जताते हुए उन्हें मौका दिया है।

गणेश के पास अपने आप को साबित कर टीम में जगह पक्की करने के लिए इस मौके को भुनाना होगा। गणेश अंडर-23 में टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर आए हैं। अकोला में जन्मे गणेश ने पिछले सत्र में कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में 7 मैच में 35 विकेट लेकर भारत में 12वां स्थान हासिल किया था।

169 रनों पर ढेर हुई विदर्भ

विदर्भ की टीम बड़ौदा के सामने पहले ही तीसरे सेशन में ऑलआउट हो गई। विदर्भ की टीम 58 ओवर में सभी विकेट खोकर 169 रन बनाए। रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ‘ए’ का 5वां मुकाबला विदर्भ क्रिकेट एसोसएिशन के जामठा स्थित स्टेडियम में खेला जा रहा है।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरे विदर्भ के बल्लेबाज बड़ौदा के गेंदबाजों के जाल में फंसते नजर आए। स्टार्ट मिलते ही अपना विकेट फेंक रहे बल्लेबाजों की पूरी फौज 169 रन पर सिमट गई। बड़ौदा के स्लो लेफ्ट आर्म्स आथ्रोडक्स निनाद राठवा ने आधी टीम को अपने ‘पंजे’ में फंसा लिया।

सबसे बेहतरीन बॉलिंग कर निनाद राठवा बड़ौदा के लिए हीरो बनकर सामने आए जिन्होंने 16 ओवर में मात्र 47 रन देकर 5 विकेट झटक लिए। कप्तान अतीत सेठ और राज लिम्बानी ने शुरुआती झटके देकर विदर्भ के बल्लेबाजों को जमने ही नहीं दिया। दोनों ने 2-2 विकेट निकालकर बड़ौदा को पूरे दिन मैच में बढ़त दिलाए रखी।

बड़ौदा ने दिन का खेल खत्म होने तक बनाए 70 रन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बड़ौदा टीम को भी 2 झटके लग गए। दिन का खेल समाप्त होते तक बड़ौदा ने 70 रन बना लिए हैं। टीम का पहला विकेट 11 के स्कोर पर गिरा जब 5वें ओवर की दूसरी गेंद पर सलामी बल्लेबाज शिवालिक शर्मा को विदर्भ के पेसर नचिकेत भूटे ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। उनकी जगह बल्लेबाजी करने उतरे सास्वत रावत (33) और जेके सिंह (27) के बीच 59 रनों की पार्टनरशिप को भी भूते ने दिन की आखिरी गेंद पर विकेटकीपर के हाथों कैच कराकर तोड़ा। जेके सिंह नाबाद लौटे।

राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका युवाओं का दर्द, पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही की मांग

BJP ने खुद साबित की अपनी तानाशाही... मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने पूछे 3 बड़े सवाल

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल