वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

14 साल का खिलाड़ी बना IPL 2025 का 'सुपर स्ट्राइकर', Tata Curvv के साथ मिले इतने रुपये

वैभव सूर्यवंशी को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए सुपर स्ट्राइकर का पुरस्कार दिया गया। वैभव को पुरस्कार के तौर पर 10 लाख रुपये के साथ एसयूवी गाड़ी टाटा कर्व भी दिया गया।

उज्जवल सिन्हा

अहमदाबाद: आईपीएल 2025 में 14 वर्षीय युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू हुआ। डेब्यू के दौरान ही उन्होंने दिखा दिया कि वो किसी भी गेंदबाज की गेंद को स्टैंड के बाहर भेज सकते हैं। वैभव ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए दिग्गजों के साथ कई खिलाड़ियों का दिल भी जीत लिया। इसके साथ ही वैभव ने सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने का खिताब और टाटा कर्व की गाड़ी भी जीत ली। सुपर स्ट्राइकर के पुरस्कार के तौर पर वैभव को 10 लाख रुपये का इनाम भी दिया गया।

वैभव ने राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2025 में 7 मैच खेले। 7 मैचों की 7 पारियों में वैभव ने 206.55 की स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए। इस दौरान वैभव ने 18 चौके और 24 छक्के जड़े। वैभव को शुरू के 7 मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला था। उसके बाद जब उन्हें खेलने का मौका मिला, तो बाकी खिलाड़ी उनके सामने फीके लगने लगे।

आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले खिलाड़ी

स्थान खिलाड़ी का नाम टीम स्ट्राइक रेट पारियां रन सर्वाधिक स्कोर
1 वैभव सूर्यवंशी RR 206.55 7 252 101
2 निकोलस पूरन LSG 196.25 14 524 87*
3 अभिषेक शर्मा SRH 193.39 13 439 141
4 आयुष म्हात्रे CSK 188.97 7 240 94
5 टिम डेविड RCB 185.14 9 187 50*
6 प्रियांश आर्य PBKS 183.33 16 451 103
7 नमन धीर MI 182.60 12 252 46
8 शाहरुख खान GT 179.00 11 179 57
9 फिल सॉल्ट RCB 175.90 12 387 65
10 श्रेयस अय्यर PBKS 175.80 16 603 97*

आईपीएल 2025 में कई दिग्गजों के बीच सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। वैभव सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। वहीं दूसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन है। उन्होंने इस सीजन में 196.25 की स्ट्राइक रेट से 524 रन बनाए। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा है। उन्होंने इस सीजन में 193.39 की स्ट्राइक रेट से 439 रन बनाए।

वैभव सूर्यवंशी ने 35 गेंदों पर जड़ा था शतक

वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतकीय पारी खेली। वैभव ने यह कारनामा 35 गेंदों में ही करके दिखाया। वैभव सबसे तेज शतक पूरा करने वाले आईपीएल के इतिहास के पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। उन्होंने यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़कर यचह उपलब्धि हासिल किया। वहीं आईपीएल में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है।

वैभव के लिए अच्छा गया डेब्यू सीजन

वैभव सूर्यवंशी के लिए डेब्यू सीजन अच्छा गया। अपने पहले ही सीजन में वैभव ने सुपर स्ट्राइकर का खिताब भी जीत लिया। वैभव ने इस सीजन में 1 शतक और एक अर्धशतक के साथ 252 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने कई गेंदबाजों को अपने रिमांड पर रखा।

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका, ट्रंप ने दिखाया मैप; फांसी पर SC का बड़ा बयान

KPSC अध्यक्ष को कर्नाटक हाईकोर्ट से बड़ी राहत, आदालत ने निलंबन आदेश किया रद्द, 7 दिन में बहाली का आदेश

ममता बनर्जी को बड़ा झटका! हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, बागी ऋतब्रत बनर्जी ही रहेंगे बंगाल में नेता प्रतिपक्ष

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर राहुल गांधी का पलटवार, बोले- छात्रों पर पैलेट गन चली, बर्बरता की तारीफ कैसे करें?

JSSC-CGL विवाद पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- परीक्षा रद्द करना समाधान नहीं, CBI जांच जरूरी