एमएस धोनी और वैभव सूर्यवंशी (सोर्स-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

थाला के चरणों में नतमस्तक हुए वैभव सूर्यवंशी, धोनी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद- देखें VIDEO

आईपीएल मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। मैच खत्म होने के बाद जब धोनी और वैभव आमने-सामने आ गए। तब वैभव ने हाथ मिलाने की जगह धोनी के पैर छुए। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: आईपीएल 2025 में मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया। राजस्थान का ये आखिरी लीग स्टेज का मैच था, जिसे टीम ने जीत के साथ खत्म किया। इस मैच में भी 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा। जिसके बाद उन्होंने सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

चेन्नई के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद राजस्थान रॉयल्स के नए और युवा ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने मौका मिलते ही एमएस धोनी के पैर छुए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखकर वैभव की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

आईपीएल मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। मैच खत्म होने के बाद जब सभी खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे, तब ही धोनी और वैभव आमने-सामने आ गए। जिसके बाद वैभव ने हाथ मिलाने की जगह धोनी के पैर छुए। इसके बाद धोनी ने वैभव को बड़े प्यार से देखा और वैभव ने भी अपनी मासूम मुस्कान दी।

मैच का रोमांच तब और बढ़ गया था, जब आईपीएल के इस सीजन के सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी एमएस धोनी और सबसे युवा वैभव सूर्यवंशी आमने-सामने थे। मंगलवार को जब यह मैच खेला गया, तब धोनी की उम्र 43 साल 317 दिन और वैभव सूर्यवंशी की उम्र 14 साल 54 दिन थी। इससे इन दोनों के बीच के अंतर को समझा जा सकता है।

जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान और चेन्नई दोनों ही प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो गई है। वहीं, अब राजस्थान का लीग स्टेज मुकाबला भी खत्म हो गया है। दोनों टीमों के लिए आईपीएल का 18वां सीजन काफी खराब रहा है।

NEET UG पेपर लीक केस में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल, आरोपी शेषराव की खुल रही कलई; 22 अक्टूबर को फिर सुनवाई

मोदी जैसे गुंडे... सौरव दास और आशुतोष राणा को तिहाड़ भेजने पर भड़के अभितीज दीपके, दिया विवादित बयान

सौरव-आशुतोष को तिहाड़, अजिंक्य को जमानत, किस शर्त पर छूटे शिंदे, दिल्ली पुलिस ने बताई वजह

सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, तिहाड़ जेल भेजे गए, अजिंक्य बोले- सरकार की तानाशाही

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज