वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

Under-19 World Cup में वैभव सूर्यवंशी का नया कीर्तिमान, फाइनल में सबसे तेज शतक लगाकर रचा इतिहास

ICC Under 19 World Cup 2026 Final: हरारे में U19 WC 2026 फाइनल में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ 55 गेंदों में शतक जड़कर कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रच दिया।

उज्जवल सिन्हा

Vaibhav Suryavanshi Scored Hundred in Final: भारत के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपने यूथ करियर के सबसे बड़े मुकाबले के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बचाकर रखा था। शुक्रवार को हरारे में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इस युवा बल्लेबाज़ ने तूफानी शतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया। वो फाइनल में सबसे तेज शतक बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

सूर्यवंशी ने महज 55 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है। उनसे तेज शतक सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के विल मालाजचुक ने लगाया है, जिन्होंने इसी टूर्नामेंट में जापान के खिलाफ 51 गेंदों में यह कारनामा किया था। इतना ही नहीं, वैभव सूर्यवंशी अब U19 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

U-19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज

गेंदें खिलाड़ी का नाम देश विपक्षी टीम स्थान वर्ष
51 विल मलाजचुक AUS जापान विंडहोक 2026
55 वैभव सूर्यवंशी IND इंग्लैंड हरारे 2026
63 कासिम अकरम PAK श्रीलंका नॉर्थ साउंड 2022
65 बेन मेयस ENG स्कॉटलैंड हरारे 2026
69 राज बावा IND युगांडा तारौबा 2022

वैभव सूर्यवंशी ने खेली 150 रनों की पारी

इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 के फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने महज 71 गेंदों में अपना 150 रन पूरा किया। इस दौरान वैभव ने 13 छक्के और 12 चौके लगाए। उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों को अपने रिमांड पर रखा है। इसके साथ ही वो अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

सबसे ज्यादा छक्का जड़ने का बनाया रिकॉर्ड

सूर्यवंशी ने इस टूर्नामेंट में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने U19 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का ऑल-टाइम रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस के नाम था, जिन्होंने 2024 में 18 छक्के लगाए थे। खबर लिखे जाने तक, वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में 13 छक्के लगाए थे और पूरे टूर्नामेंट में उनके छक्कों की संख्या 24* तक पहुंच गई थी।

वैभव सूर्यवंशी ने लिखा नया इतिहास

महज़ 14 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी पहली बार तब सुर्खियों में आए थे जब IPL 2024 मेगा ऑक्शन में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने एक रिकॉर्ड डील के साथ अपनी टीम में शामिल किया था। इसके बाद उन्होंने अपने IPL करियर की पहली ही गेंद पर शानदार छक्का जड़कर सभी का ध्यान खींचा। यहीं नहीं रुके सूर्यवंशी। उन्होंने IPL में सिर्फ 35 गेंदों में शतक लगाकर इतिहास रच दिया, जो IPL इतिहास में किसी भी भारतीय द्वारा सबसे तेज़ शतक था। इसके साथ ही वे T20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन गए।

भारतीय क्रिकेट का भविष्य

U19 वर्ल्ड कप फाइनल में खेली गई यह पारी सिर्फ एक शतक नहीं थी, बल्कि भारतीय क्रिकेट के भविष्य की झलक थी। वैभव सूर्यवंशी ने यह साबित कर दिया है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है, और अगर प्रतिभा व आत्मविश्वास हो, तो बड़े से बड़ा मंच भी छोटा लगने लगता है।

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

PM मोदी की चिंतन बैठक के बाद बदलेगी कैबिनेट? मंत्रियों की रेटिंग से तय होगा किसकी छुट्टी!

तुकाराम मुंढे के फैसले को राष्ट्रपति का समर्थन? हानिकारक उत्पादों के एंडोर्समेंट पर स्टार्स से की बड़ी अपील

28-30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, ग्राहकों को राहत, 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक

BJP ने प्रदेश प्रभारियों का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव, विनोद तावड़े को मिली जिम्मेदारी