-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Vaibhav Suryavanshi Slammed Fastest Century In Icc U19 World Cup Final
Under-19 World Cup में वैभव सूर्यवंशी का नया कीर्तिमान, फाइनल में सबसे तेज शतक लगाकर रचा इतिहास
- Written By: उज्जवल सिन्हा
ICC Under 19 World Cup 2026 Final: हरारे में U19 WC 2026 फाइनल में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ 55 गेंदों में शतक जड़कर कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रच दिया।

वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया)
Vaibhav Suryavanshi Scored Hundred in Final: भारत के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपने यूथ करियर के सबसे बड़े मुकाबले के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बचाकर रखा था। शुक्रवार को हरारे में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इस युवा बल्लेबाज़ ने तूफानी शतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया। वो फाइनल में सबसे तेज शतक बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
सूर्यवंशी ने महज 55 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है। उनसे तेज शतक सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के विल मालाजचुक ने लगाया है, जिन्होंने इसी टूर्नामेंट में जापान के खिलाफ 51 गेंदों में यह कारनामा किया था। इतना ही नहीं, वैभव सूर्यवंशी अब U19 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।
U-19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज
| गेंदें | खिलाड़ी का नाम | देश | विपक्षी टीम | स्थान | वर्ष |
|---|---|---|---|---|---|
| 51 | विल मलाजचुक | AUS | जापान | विंडहोक | 2026 |
| 55 | वैभव सूर्यवंशी | IND | इंग्लैंड | हरारे | 2026 |
| 63 | कासिम अकरम | PAK | श्रीलंका | नॉर्थ साउंड | 2022 |
| 65 | बेन मेयस | ENG | स्कॉटलैंड | हरारे | 2026 |
| 69 | राज बावा | IND | युगांडा | तारौबा | 2022 |
वैभव सूर्यवंशी ने खेली 150 रनों की पारी
इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 के फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने महज 71 गेंदों में अपना 150 रन पूरा किया। इस दौरान वैभव ने 13 छक्के और 12 चौके लगाए। उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों को अपने रिमांड पर रखा है। इसके साथ ही वो अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Lanka Premier League 2026: गेंदबाजों के कहर से गॉल गैलेंट ने रचा इतिहास; पहली बार जीता LPL खिताब
ब्रेट ली ने बताया क्रिकेट का असली GOAT कौन? सचिन नहीं बल्कि इस दिग्गज को दी सबसे बड़ी उपाधि
जंगल में टाइगर की तलाश, मैदान पर बड़े रिकॉर्ड का शिकार! दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी का नया अंदाज
SL vs IND: भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में बनेंगे कई बड़े रिकॉर्ड, गिल-जडेजा समेत इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
सबसे ज्यादा छक्का जड़ने का बनाया रिकॉर्ड
सूर्यवंशी ने इस टूर्नामेंट में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने U19 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का ऑल-टाइम रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस के नाम था, जिन्होंने 2024 में 18 छक्के लगाए थे।
खबर लिखे जाने तक, वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में 13 छक्के लगाए थे और पूरे टूर्नामेंट में उनके छक्कों की संख्या 24* तक पहुंच गई थी।
यह भी पढ़ें: Under-19 World Cup में वैभव सूर्यवंशी का नया कीर्तिमान, फाइनल में सबसे तेज शतक लगाकर रचा इतिहास
वैभव सूर्यवंशी ने लिखा नया इतिहास
महज़ 14 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी पहली बार तब सुर्खियों में आए थे जब IPL 2024 मेगा ऑक्शन में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने एक रिकॉर्ड डील के साथ अपनी टीम में शामिल किया था। इसके बाद उन्होंने अपने IPL करियर की पहली ही गेंद पर शानदार छक्का जड़कर सभी का ध्यान खींचा। यहीं नहीं रुके सूर्यवंशी। उन्होंने IPL में सिर्फ 35 गेंदों में शतक लगाकर इतिहास रच दिया, जो IPL इतिहास में किसी भी भारतीय द्वारा सबसे तेज़ शतक था। इसके साथ ही वे T20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन गए।
भारतीय क्रिकेट का भविष्य
U19 वर्ल्ड कप फाइनल में खेली गई यह पारी सिर्फ एक शतक नहीं थी, बल्कि भारतीय क्रिकेट के भविष्य की झलक थी। वैभव सूर्यवंशी ने यह साबित कर दिया है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है, और अगर प्रतिभा व आत्मविश्वास हो, तो बड़े से बड़ा मंच भी छोटा लगने लगता है।
Vaibhav suryavanshi slammed fastest century in icc u19 world cup final
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली मेट्रो में चोरी से फोटो लेने पर महिलाओं ने शख्स को पकड़ा! फोन की Recycle Bin में मिलीं तस्वीरें
Aug 09, 2026 | 04:00 PM14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द? छात्र आंदोलन के आगे झुकी सोरेन सरकार, 90 दिनों में CID जांच का आश्वासन
Aug 09, 2026 | 04:00 PMयोगी सरकार की नई पहल: हर माह इंटर कॉलेजों में पहुंचेंगे युवा IAS-IPS-IFS अधिकारी, करियर को देंगे सही दिशा
Aug 09, 2026 | 03:57 PMमहाराष्ट्र में 11 अगस्त से महंगा होगा दूध, जानें कितने रुपये बढ़ेंगे दाम और क्या है वजह?
Aug 09, 2026 | 03:56 PMदिल्ली की जलमग्न सड़क पर बुजुर्ग महिला की मदद को रुका बाइक सवार, वीडियो देख लोग बोले- दिल जीत लिया
Aug 09, 2026 | 03:49 PMGadchiroli News: गड़चिरोली में ग्रामसभा के बोर्ड पर निजी कंपनी का लोगो, ग्रामीणों ने जताई आपत्ति
Aug 09, 2026 | 03:46 PMधार में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड से आए ट्रॉले ने वैन को मारी टक्कर, 6 श्रद्धालुओं की मौत
Aug 09, 2026 | 03:46 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














