वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Exclusive: बिहार को लगा बड़ा झटका, विजय हजारे ट्रॉफी छोड़ दिल्ली पहुंचे वैभव सूर्यवंशी; जानें वजह

Vaibhav Sooryavanshi: विजय हजारे ट्रॉफी में रिकॉर्ड पारी खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए वे दिल्ली पहुंचे है।

उज्जवल सिन्हा

Vaibhav Sooryavanshi in Vijay Hazare Trophy: बीसीसीआई द्वारा आयोजित विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के पहले मैच में भारत के उभरते खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया था। वैभव ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 190 रनों की पारी खेली थी। लेकिन अब वो टीम से बाहर हो गए हैं। पहले मैच में शानदार पारी खेलने के बाद वैभव इस टूर्नामेंट से बाहर क्यों हो गए हैं।

24 दिसंबर को शुरू हुए इस सीजन के विजय हजारे ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी ने बिहार के लिए खेलते हुए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 84 गेंदों में 190 रनों की पारी खेलकर सभी को हैरान कर दिया। वैभव की यह पारी क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गई थी, और उनकी बल्लेबाजी ने सभी को प्रभावित किया। लेकिन अब, वह बिहार के अगले मैच में हिस्सा नहीं लेंगे, जो आज 26 दिसंबर को मणिपुर के खिलाफ होना है।

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए दिल्ली पहुंचे वैभव

नवभारत के उज्जवल सिन्हा को मिली जानकारी के अनुसार,  वैभव की अनुपस्थिति का कारण कोई चोट या टीम सिलेक्शन से जुड़ी समस्या नहीं है। असल में, वो 26 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। उन्हें यह पुरस्कार उनके शानदार प्रदर्शन और उपलब्धियों के कारण दिया जा रहा है। इस समारोह का आयोजन राष्ट्रपति भवन में किया जाएगा, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बच्चों को सम्मानित करेंगी। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पुरस्कार प्राप्त बच्चों से मुलाकात करेंगे।

वैभव इस समारोह के बाद साउथ अफ्रीका के लिए होंगे रवाना

दिल्ली में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार समारोह में शामिल होने के बाद, वैभव सूर्यवंशी को भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम से जुड़ने के लिए साउथ अफ्रीका रवाना होना है। भारतीय अंडर-19 टीम 30 दिसंबर को साउथ अफ्रीका के लिए उड़ान भरेगी, जहां वैभव तीन वनडे मैचों की सीरीज में भाग लेंगे। इस सीरीज के बाद वह अंडर-19 वर्ल्ड 2025 में भाग लेने के लिए वहीं से जिम्माब्वे रवाना हो जाएंगे। भारतीय टीम का पहला मुकाबला बुलावायो में अमेरिका के खिलाफ खेला जाएगा।

वैभव इस सीजन अब बिहार के लिए नहीं खेल पाएंगे कोई घरेलू क्रिकेट

लगातार बिजी शेड्यूल के कारण अब वैभव सूर्यवंशी विजय हजारे ट्रॉफी के शेष मैचों में बिहार के लिए नहीं खेलेंगे। वहीं अब वैभव बिहार के लिए इस साल कोई घरेलू टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे। अंडर-19 वर्ल्ड कप के दौरान ही रणजी ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप का फाइनल भी खेला जाएगा। इस दौरान यह मुकाबला भी वैभव नहीं खेल पाएंगे।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा