वैभव सूर्यवंशी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

तय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख... इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!

Ind vs Eng T20 Series 2026: लगातार खराब प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव के संकेत मिले। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिल सकता है।

अक्षय साहू

Vaibhav Sooryavanshi Debut: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर हैं। जहां फिलहाल इंडिया और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज खेली जा रही है। लेकिन इससे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि क्या युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को  इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिलेगा या नहीं। लेकिन इसी बीच खबर आई है कि सूर्यवंशी को जल्द ही डेब्यू का मौका मिल सकता है।  इंग्लैंड से पहले इंडियन टीम ने आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों की सीरीज खेली थी। माना जा रहा था कि वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड वाली सीरीज में ही खेलने का मौका मिल जाएगा, लेकिन टीम मैनेजमेंट सब को हैरान करते हुए सूर्यवंशी को दोनों मैचों में बाहर बैठाए रखा। इसके बाद  इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल किए जाने की उम्मीद थी। पर मैनेजमेंट ने इस बार भी उन्हे बाहर बैठाने का फैसला किया।

संजू सैमसन की जहग मिल सकता है मौका

भारतीय टीम शनिवार को इंग्लैंड के​ खिलाफ सीरीज का दूसरे टी20 मैच में खेलने के लिए उतरेगी। इसी बीच कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इस मैच में वैभव को संजू सैमसन की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है। संजू पिछले तीन मैचों में फ्लॉप साबित हुए हैं। सीरीज में उनका बल्ला अब तक शांत है और वह एक-एक रन के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी खेलने का मौका मिल सकता है।  संजू का आईपीएल सीजन ठीक-ठाक था। हालांकि वो आईपीएल के बाद से अब तक रंग में नजर नहीं आए हैं। आयरलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मुकाबले में संजू केवल पांच रन ही बना सके। वहीं सीरीज के दूसरे मैच में वो खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। जबकि इंग्लैड के खिलाफ खेले गए पहले मैच में सात बॉल में सिर्फ एक रन की बना पाए। संजू के हालिया फॉर्म को देखते हुए उनका प्लेइंग इलेवन से बाहर जाना लगभग तय माना जा रहा है।

खत्म होगा वैभव सूर्यवंशी का इंतजार

संजू के बाहर बैठने की स्थिति में वैभव सूर्यवंशी को बतौर ओपनर टीम में शामिल किया जा सकता है। वहीं विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ईशान किशन को दी जा सकती है। आयरलैंड के खिलाफ भी दूसरे टी20 मैच में संजू के रहते विकेटकीपिंग ईशान किशन ने ही की थी।

गुरपतवंत सिंह पन्नू हत्या साजिश मामले में निखिल गुप्ता दोषी करार, अमेरिकी अदालत ने सुनाई 235 महीने की सजा

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: 419 पंचायत समितियों में 275 में कांग्रेस जीती, भाजपा को सिर्फ 63

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, राहुल गांधी बोले- गांवों ने बीजेपी को जवाब दे दिया

मुंबई में जुटेंगे 60 देशों के 4,000 से अधिक हिंदू प्रतिनिधि, 18-20 दिसंबर तक होगा वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस 2026

Manipur Liquor Tragedy: मणिपुर में जहरीली शराब से 15 की मौत, 200 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती