मैदान पर वैभव सूर्यवंशी और पाकिस्तानी खिलाड़ी के बीच हुई कहासुनी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

जब मैदान पर गरमाया माहौल, वैभव सूर्यवंशी ने पाकिस्तानी गेंदबाज को दिखाया जूता, हुई तीखी बहस- VIDEO

IND vs PAK: U19 एशिया कप 2025 के फाइनल में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तेज शुरुआत की, लेकिन जल्दी आउट होने से भारत दबाव में आ गया। उनके विकेट के बाद पाक गेंदबाज अली रजा से हुई कहासुनी चर्चा में रही।

संजय सिंह बिष्ट

IND U19 vs PAK U19: दुबई में रविवार को खेले गए अंडर-19 एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि मैदान पर तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। भारत के 14 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज अली रजा के बीच हुई कहासुनी ने मैच का माहौल गर्म कर दिया। सूर्यवंशी के आउट होते ही यह विवाद और चर्चा का विषय बन गया।

आउट होने के बाद हुई बहस, वीडियो वायरल

वैभव सूर्यवंशी अपने विकेट के बाद अली रजा की ओर से कहे गए कुछ शब्दों से नाराज नजर आए। पवेलियन लौटते समय उन्होंने भी इशारों में जवाब दिया और अपने पैर की ओर इशारा किया। अंपायरों ने स्थिति को संभाल लिया, लेकिन इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में इस तरह की घटना ने सभी का ध्यान खींचा।

भारत को मिली तूफानी शुरुआत

348 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम पर दबाव साफ था, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने आते ही आक्रामक तेवर दिखाए। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 347 रन बनाए थे। इसके जवाब में सूर्यवंशी ने पहले ही ओवर में अली रजा की गेंदों पर दो छक्के और एक चौका जड़कर भारत को तेज शुरुआत दिलाई।

पहले ओवर में बरसा वैभव का बल्ला

अली रजा के ओवर की पहली गेंद पर सूर्यवंशी ने सीधा छक्का जड़ा। इसके बाद नो-बॉल पर दो रन लिए और फ्री हिट को चौके के लिए भेजा। अगली ही गेंद को उन्होंने स्टैंड्स में पहुंचा दिया। सिर्फ तीन गेंदों में भारत का स्कोर 19 रन बिना किसी नुकसान के हो गया। अगले ओवर में उन्होंने मोहम्मद सैयम को भी एक छक्का जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए।

पांचवें ओवर में टूटी उम्मीदें

हालांकि सूर्यवंशी की यह विस्फोटक पारी ज्यादा देर तक नहीं चल सकी। पारी के पांचवें ओवर में उन्होंने एक लेंथ गेंद को एज किया, जो सीधे विकेटकीपर के दस्तानों में चली गई। वह 10 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हो गए। विकेट गिरते ही अली रजा जश्न में झूम उठे और कुछ शब्द कहे, जिस पर सूर्यवंशी ने भी जवाब दिया।

भारत को करारी हार, पाकिस्तान चैंपियन

वैभव सूर्यवंशी के आउट होने के बाद भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। भारत की टीम 156 रन पर ऑलआउट हो गई और उसे 191 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने दूसरी बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम किया।

इससे पहले पाकिस्तान के लिए ओपनर समीर मिन्हास ने ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने 113 गेंदों में 172 रन बनाए, जिसमें 17 चौके और 9 छक्के शामिल थे। उनकी इस धमाकेदार पारी ने ही पाकिस्तान को विशाल स्कोर तक पहुंचाया और खिताबी जीत की नींव रखी।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा