वैभव सूर्यवंशी सोर्स-सोशल मीडिया
क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी को खुद को साबित करने का मौका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मिली बिहार की कप्तानी

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी पहली बार पूर्णकालिक कप्तान के रूप में बिहार की कमान संभालेंगे। इससे पहले वह रणजी और दलीप ट्रॉफी में उपकप्तान रह चुके हैं। वैभव को खुद को साबित करने का मौका होगा।

आशीष शुक्ला

Highlights:

  • 15 साल की उम्र में मिली बिहार की कप्तानी, पहली बार पूर्णकालिक कप्तान के रूप में संभालेंगे जिम्मेदारी

  • महाराष्ट्र के खिलाफ ठोक चुके हैं नाबाद 108 रन, अब कप्तानी में खुद को साबित करने की चुनौती

  • रणजी और दलीप ट्रॉफी में निभा चुके हैं अहम भूमिका, अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिखाएंगे दम

Vaibhav Suryavanshi Bihar Captain, Syed Mushtaq Ali Trophy 2026: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे और महज 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) के लिए बिहार क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। आधिकारिक क्रिकेट में यह पहला मौका होगा, जब सूर्यवंशी पूर्णकालिक कप्तान के रूप में टीम की अगुवाई करेंगे। इससे पहले वह रणजी ट्रॉफी में बिहार और दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के उप-कप्तान की भूमिका निभा चुके हैं।

सितंबर में चेन्नई में खेले गए दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भी सूर्यवंशी को कप्तानी का अनुभव मिला था। उस दौरान ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन के कुछ समय के लिए मैदान से बाहर रहने पर सूर्यवंशी ने टीम की कमान संभाली थी।

6 नवंबर को हुआ टीम का ऐलान

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) की चयन समिति ने 6 नवंबर को बैठक के बाद टीम की घोषणा की। इसके लिए 4 से 6 नवंबर तक ट्रायल आयोजित किए गए थे। चयनकर्ताओं ने शुरुआती दो मुकाबलों के लिए खिलाड़ियों का चयन करते समय ट्रायल में उनके प्रदर्शन के साथ पिछले रिकॉर्ड को भी आधार बनाया।

T20 में शतक जड़ चुके हैं सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी का टी20 क्रिकेट में भी शानदार रिकॉर्ड रहा है। वह अब तक 44 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं, जिनमें सात मैच बिहार की ओर से खेले हैं। पिछले सीजन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में महाराष्ट्र के खिलाफ ईडन गार्डन्स में उन्होंने महज 61 गेंदों पर नाबाद 108 रन की शानदार पारी खेली थी।

वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया पांच मैचों की टी20 सीरीज में उन्हें सिर्फ दो पारियों में बल्लेबाजी का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 4 और 45 रन बनाए। वेलिंगटन में तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा के साथ उनकी विस्फोटक साझेदारी ने भारत को शुरुआती छह ओवर में 118 रन तक पहुंचाया था।

वैभव सूर्यवंशी को साबित करने का मौका

15 साल के वैभव सूर्यवंशी के पास खुद को साबित करने का सुनहरा मौका है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार की कप्तानी कर वैभव को नेतृत्व क्षमता दिखाने का शानदार मौका है। साथ ही अब बल्ले के साथ कप्तानी में भी धमाल मचाने की चुनौती होगी।

कभी कांग्रेस तो कभी BJP, सत्ता के साथ क्यों खड़े दिखते हैं बड़े उद्योगपति? समझें राजनीति और व्यापार का समीकरण

IIT खड़गपुर, BHU और दिल्ली की पहल, रोबोटिक्स, हेल्थ और शिक्षा में दिखेगा AI का जलवा, आत्मनिर्भर बनने की तैयारी

'मेरी मौत का जिम्मेदार सिस्टम और भू-माफिया', आखिर कौन थीं झारखंड की आदिवासी लीडर निशा भगत

OBC क्रीमी लेयर पर SC का फैसला, पुरानी भर्तियां-प्रमोशन सुरक्षित; CSE-2025 पर निर्देश

CJI सूर्यकांत पर पोस्ट से भड़का सुप्रीम कोर्ट, केरल कांग्रेस से पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न हो?